Offer These Items on Diwali Puja: दिवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर आर्थिक रूप में सक्षम बनने के लिए दिवाली के दिन को बहुत अच्छा माना जाता है।
बता दें कि दिवाली पर पूजा करने की एक विधि होती है। ऐसे में इस पूजा के दौरान गणेश जी और मां लक्ष्मी के आगे कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
इन चीजों के बिना अधूरी है दिवाली पूजा
लकड़ी की चौकी
दिवाली पूजा के लिए मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा को लकड़ी की चौकी पर रखना बहुत अच्छा माना जाता है। इस चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर विधि विधान से पूजा-पाठ किया जाता है।
कौड़ी रखना होता है शुभ
दिवाली पर पूजा करते वक्त सफेद रंग की कौड़ीयां जरूर रखें। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थी और कौड़ियां भी समुद्र के एक जीव का खोल है। ऐसे में कोड़ीयां काफी शुभ मानी जाती हैं।
हल्दी की गांठ
कुछ चीजें चढ़ाना मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। हल्दी की गांठ भी इन्हीं चीजों में औसे एक है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के आगे पूजा की शुरुआत करने से पहले 1-1 पूरी हल्दी की गांठ जरूर रखें।
चांदी के सिक्के
दूध, गंगा जल और पानी में धोकर लक्ष्मी पूजन के दौरान जरूर रखें। ऐसा करना बहुत शुभ होता है। यही कारण है कि दिवाली के दिन बहुत से लोग चांदी के नए सिक्के भी खरीदते हैं।
सिंघाड़ा
सिंघाड़ा मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। कहा जाता है कि दिवाली पूजा के दौरान इस जल फल का भी मां को भोग लगाना चाहिए।
गंगा जल
गंगा जल से मूर्तियों को साफ करने के साथ-साथ एक कटोरी में डालकर पूजा में भी रखें। गंगा जल बहुत पवित्र और आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है।
कमल का फूल
इन सभी चीजों के साथ-साथ दिवाली की पूजा के दौरान कमल के फूल को मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर रखें।
इसे भी पढ़ेंःLaxmi Photo Vastu: वास्तु के अनुसार रखें माता लक्ष्मी की तस्वीर, घर में होगी धन की वर्षा
तो ये थी कुछ चीजें जिनके बिना दिवाली पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप ऐसे ही किसी और विषय से जुड़ी जानकारी लेने में इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों