शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर, सोमवार के दिन से हो रहा है। शारदीय नवरात्रि के दौरान, मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करना एक बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में मां की सही प्रतिमा स्थापित करने से पूजा का पूरा फल मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कैसी प्रतिमा माता रानी की घर लानी चाहिए और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मिट्टी की प्रतिमा: मिट्टी से बनी प्रतिमा को सबसे शुभ माना जाता है। यह प्रकृति से जुड़ी होती है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर होती है। मिट्टी की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
शांत और सौम्य मुद्रा: मां दुर्गा की प्रतिमा शांत और सौम्य मुद्रा में होनी चाहिए। यह घर में शांति और सकारात्मकता लाती है। क्रोधित या रौद्र रूप वाली प्रतिमा को घर में स्थापित करने से बचना चाहिए।
हाथों की स्थिति: प्रतिमा में मां दुर्गा के हाथ आशीर्वाद देते हुए होने चाहिए। यह भक्तों पर कृपा और सुरक्षा का प्रतीक है।
सिंह का मुख: प्रतिमा में सिंह का मुख खुला हुआ नहीं होना चाहिए। सिंह शांत मुद्रा में होना चाहिए, जो मां के नियंत्रण और शक्ति को दर्शाता है।
पुरानापन: प्रतिमा नई होनी चाहिए। पुरानी या खंडित प्रतिमा को स्थापित नहीं करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
रंग और रूप: प्रतिमा का रंग और रूप बहुत ही आकर्षक होना चाहिए, जो मां की सुंदरता और महिमा को दर्शाए।
प्रतिमा का आकार: प्रतिमा का आकार घर के अनुसार होना चाहिए। बहुत बड़ी प्रतिमा को स्थापित करने से बचना चाहिए। यह घर में जगह भी नहीं लेगी और पूजा करना भी आसान होगा।
प्रतिमा का स्थान: प्रतिमा को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए, जिसे पूजा का सबसे शुभ स्थान माना जाता है।
प्रतिमा की सफाई: प्रतिमा को स्थापित करने से पहले अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।