Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

क्या आप जानती हैं इन 5 तरह की तुलसी के बारे में?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में तुलसी के 5 प्रकारों के बारे में बताने वाले हैं।</span>
Updated:- 2022-11-19, 08:00 IST
types of basil

एक ऐसा पौधा जो हर घर में होता है और जिसे पूजा जाता है, वह है तुलसी। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और यह केवल एक पौधा ही बल्कि औषधि है जो हमें कई बीमारियों से दूर रखती है।

क्या आप जानती हैं कि इस कई रूपों में लाभदायक इस तुलसी के कई प्रकार होते हैं। आज हम आपको इस लेख में तुलसी के 5 प्रकारों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि जिस तुलसी का आप उपयोग करती हैं वह कौन सी है।

रामा तुलसी

rama tulsi

रामा तुलसी वह तुलसी है तो हम सभी के घरों में होती है। इसके पत्ते सामान्य आकार में होते हैं और इसपर आने वाले फूल सफेद और बीज भूरे होते हैं। रामा तुलसीके फूलों का स्वाद हल्का मीठा होता है। इसके पत्ते छूने में मुलायम होते हैं।

श्यामा तुलसी

shyama tulsi

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह तुलसी गहरे रंग की होगी। इसे कृष्णा तुलसी भी कहा जाता है क्योंकि माना जाता है कि इस तुलसी का संबंध कृष्ण भगवान से है।। दिखने में यह हरे और बैंगनी रंग की होती है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। अगर सेहत की बात की जाए तो यह रामा तुलसी से ज्यादा फायदेमंद होती है।

इसे जरूर पढ़ें-इन 5 गलतियों से मर सकता है आपका तुलसी का पौधा

थाई तुलसी

thai tulsi plant

थाई तुलसी स्वीट तुलसी की एक किस्म है। इसके पत्ते लंबे और बड़े होते हैं और इसके फूल काले रंग के आटे हैं। इसका उपयोग सूप के लिए, व्यंजनों के लिए और सलाद के लिए गार्निश के रूप में किया जाता है।(फूलों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर)

स्वीट तुलसी

sweet tulsi

इसे स्वीट तुलसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका स्वाद मीठा होता है। इसे आप चीनी के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं तो लेकिन मीठा खाने का बहुत मन करता है तो आप मीठी तुलसी को कहा सकती हैं।(तुलसी के पौधे के लाभ)

लेमन तुलसी

lemon tulsi

इस तुलसी को लेमन तुलसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी खुशबू नींबू जैसी होती है। इस तुलसी में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप इसका इस्तेमाल ग्रिल्ड फिश बनाने के लिए कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-शास्त्रों में बताए गए तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय

आपने कितने प्रकार की तुलसी देखी हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।