क्या आपको पता है ऑक्टोपस के पास 3 दिल और 9 दिमाग होता है? इनका खून भी होता है नीला, जानें ऐसे जानवरों की बातें जिन्हें जानकर आपको यकीन नहीं होगा

जानवरों की दुनिया में सबसे कमाल की बात यह है कि हर जीव अलग तरह से खास है। यही कारण है कि वैज्ञानिक भी लगातार इन जीवों का अध्ययन करके नए-नए रहस्यों को उजागर करते रहते हैं।
did you know octopuses have 3 hearts and 9 brains know some unique facts about animals
did you know octopuses have 3 hearts and 9 brains know some unique facts about animals

दुनियाभर में ऐसे कई जीव है, जो किसी रहस्य से कम नहीं है। कई लोग इनके नाम तो जानते हैं, लेकिन इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते। कुछ जीव जंतुओं की शरीर की बनावट अनोखी होती है, तो कभी यह अपने अनोखे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अगर हम गहराई में छिपे जीवों की बात करें, तो कुछ ऐसे जीव हैं जिनकी क्षमता इंसानों से भी कहीं आगे है। जैसे कुछ जानवर अपनी सुरक्षा के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं, जैसे किसी वस्तु पर जाकर अपना रंग बदलना, शिकारी के सामने नकली मौत का नाटक करना या फिर जहरीला तरल छोड़ना। ऐसे ही कुछ अनोखे जानवरों के बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे।

ऑक्टोपस के पास 1 नहीं 3 दिल होते हैं

  • एक तरफ जहां जीवों में 1 दिल होता है, यहां ऑक्टोपस के पास 3 है।
  • माना जाता है कि ऑक्टोपस के शरीर में हड्डी नहीं होती, इसलिए यह बहुत लचीला होता है।
  • ऑक्टोपस दिमाग के मामले में भी सबसे आगे है, क्योंकि ऑक्टोपस के पास 9 दिमाग है।
  • ऑक्टोपस का खून भी लाल नहीं होता, उसके शरीर में नीले रंग का खून होता है।
  • 9 दिमाग होने के वजह से यह समुद्र का सबसे तेज जीव भी माना जाता है। इसे आसानी से चकमा नहीं दिया जा सकता।
  • ऑक्टोपस के पास रंग बदलने की भी क्षमता होती है। यह खुद को चट्टानों या समुद्री तल में ऐसे छिपा लेगा कि आपको पता भी नहीं चलेगा।
  • ऑक्टोपस में इतनी खूबियां होती है, लेकिन इसकी उम्र कम होती है। यह 1 से 5 साल तक ही जीवित रह सकता है।
  • ऑक्टोपस शिकारियों से बचने के लिए काली और भूरे रंग की स्याही छोड़ता है। इससे शिकारी उसे देख नहीं पाता और वह बच निकलता है।
did you know octopuses have 3 hearts and 9 brains know some unique facts about animals

एक्सोलोटल (Axolotl)

  • यह पानी में सबसे प्यारा बच्चे की तरह दिखने वाला जीव है।
  • इसकी खासियत यह है कि यह बिना किसी की मदद से अपना शरीर फिर से ठीक कर सकता है। जैसे अगर इसके हाथ-पैर कट जाएं, तो वह वापस इसे उगा सकता है।
  • यह दिखने में मछली और छिपकली की तरह लगता है। यह पानी का जीव है।
  • यह अपने पूरे जीवन में एक ही आकार का रहता है।
  • यह केवल हाथ पैर नहीं बल्कि अपने दिमाग को भी अलग-अलग स्टेज में विकसित करता रहता है।
  • यह दुनिया के सबसे अनोखे जीव में से एक माना जाता है।
animal unique facts

गिरगिट (Chameleon)

  • गिरगिट आपको कभी न कभी दिखाई दे जाती होगी, लेकिन इसके बारे में अभी लोग जरूरी जानकारी नहीं जानते।
  • यह ऐसा जीव है, जिसकी आंखें एक साथ 2 अलग दिशाओं में देख सकती हैं। वह अपनी दोनों आंखों से अलग-अलग जगहों पर नजर रख सकता है।
  • गिरगिट की जीभ उसके शरीर से भी दोगुना बड़ी होती है, वह इससे दूर के शिकारी को भी पकड़ सकती है।
  • यह भी आसानी से अपना रंग बदल सकता है। रंग बदलने में इसे समय नहीं लगता।
did you know octopuses have 3 hearts and 9 brains know some unique facts about animal

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP