जानिए सर्दियों में इन जानवरों से जुड़े हुए अनोखे फैक्ट

सर्दियों का प्रभाव हर किसी पर पड़ता है फिर चाहे वो मनुष्य हो या फिर कोई जानवर लेकिन सर्दियों के मौसम में कुछ जानवरों से जुड़ी हुई ऐसी बातें भी हैं जो बहुत इंटरेस्टिंग हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे जानवरों के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट बताएंगे जो सर्दी के मौसम से जुड़े हुए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो अनोखे फैक्ट-
जानिए कुत्तों के बारे में ये फैक्ट
आपको बता दें कि कुत्तों को बहुत अधिक गर्मी लगती है क्योंकि उनके मोटे फर होते हैं लेकिन यही फर उन्हें सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं से बचाने का काम करते हैं। सर्दी के मौसम में उनका शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है। इंटरेस्टिंग बात यह है कि गर्मियों में कुत्तों के शरीर का तापमान इंसानों से भी अधिक होता है।
आपको बता दें कि ज्यादा ठंड पड़ने की वजह से कुत्तों की सूंघने की क्षमता कम हो जाती है इसलिए उनके खो जाने का भी खतरा सबसे अधिक सर्दियों में माना जाता है।
पफिन पक्षी है खास
आपको बता दें कि पफिन पक्षी की चोंच का रंग मौसम के अनुसार बदल जाता है। सर्दियों में पफिन पक्षी की चोंच और पैर के रंग बहुत हल्के हो जाते हैं लेकिन बसंत मौसम आने पर इस पक्षी के चोंच और पैर रंगीन हो जाते हैं और पफिस की चोंच और पैर के रंग भी चमकीले हो जाते हैं और पक्षी के चोंच आकार भी बढ़ जाता है।(पालतू जानवर भी सिखा सकता है आपको बहुत कुछ)
इस पक्षी को समुद्र का तोता भी कहा जाता है क्योंकि यह मौसम के अनुसार अपनी चोंच को बदल देती हैं। आपको यह बता दें कि इसके रंग बदलने जाने का कारण यह भी है कि यह प्रजनन के लिए तैयार हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: पहली बार पाल रहे हैं Pet तो इन बातों का रखें ध्यान
बिल्ली के बारे में जानिए ये फैक्ट
अगर आपके घर में कोई पालतू बिल्ली है तो आपको बता दें कि उसे ठंड में आग के पास बैठना बहुत पसंद होता है। इसके अलावा बिल्ली 50 डिग्री के तापमान तक आराम से रह सकती हैं। (इन 5 टिप्स की मदद से, घर पर अपने Pet को आसानी से दें ट्रेनिंग)आपको बता दें कि बेहद ठंडे इलाकों से बहुत गर्म इलाकों तक और धरती की सतह से सबसे ऊंचे पहाड़ों तक बिल्लियों का बसेरा मौजूद है। इसके अलावा बिल्ली को सिर्फ गर्मियों के समय पंजों पर ही पसीना आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके शरीर के अन्य भागों में पसीना भी नहीं आता।
इसे जरूर पढ़ें:जानें किन रेस्त्रां में ले जा सकते हैं Pet
तो यह थे कुछ जानवरों से जुड़े हुए सर्दियों के मौसम से संबंधित इंटरेस्टिंग फैक्ट। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- freepik/facebook
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।