Why Do Animals Eyes Glow In The Dark: क्या आपने कभी रात के अंधेरे में पालतू जानवर से लेकर जंगल में रहने वाले जानवरों की आंखों को चमकते हुए देखा। अगर नहीं, तो हो सकता है कि आपको यह थोड़ा अजीब लगे। लेकिन यह सच है कि अंधेरे में जानवरों की आंखे दूर से चमकती हुई नजर आ जाती है। अगर किसी को इस विषय के बारे में नहीं पता है, तो हो सकता है वह इससे डर जाएं। अचानक देखने पर यह दृश्य रहस्यमयी लग सकता है। अब हम में सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इस लेख में आज हम आपको इसके पीछे के कारण और जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं।
जब आप किसी जानवर को रात के समय देखेंगे और उसकी आंखें चमकती हुई दिखाई देंगी, तो यह दरअसल उस रोशनी का रिफलेक्शन होता है जो टेपेटम ल्यूसिडम द्वारा रेटिना पर वापस भेजी जाती है। इस चमक का रंग अलग-अलग जानवरों में भिन्न हो सकता है, जैसे कुछ जानवरों की आंखों की चमक हरी या पीली होती है, जबकि कुछ की लाल या नीली हो सकती है। यह प्रक्रिया खासकर शिकार करने वाले जानवरों, जैसे बिल्लियां, पालतू कुत्ते, और मछलियों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह उन्हें रात में भी अपनी गति और शिकार को पहचानने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- जानिए इन जानवरों से जुड़े हुए अनोखे फैक्ट
जब कोई रोशनी जानवर की आंखों में प्रवेश करती है, तो यह उनकी रेटिना पर पड़ती है। रेटिना में उपस्थित कोशिकाएं उस रोशनी को अब्जॉर्ब करती हैं। लेकिन, टेपेटम ल्यूसिडम नामक संरचना उस रोशनी को वापस रेटिना की ओर भेज देती है, जिससे आंखों में अधिक रोशनी का उपयोग किया जा सके। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप, रात के अंधेरे में जानवरों की आंखों से एक चमकती हुई रोशनी निकलती है, जो उन्हें कम रोशनी में भी स्पष्ट रूप से देख पाने में मदद करती है।
इंसान हो या जानवर सभी की आंखों दृश्यों को देखने का काम करती है और लगभग एक जैसी होती है। फिर इसके बाद सवाल आता है कि इंसान की आंखे फिर रात में क्यों नहीं चमकती है। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार इंसानों की पुतलियों की तुलना में जानवरों की आंखों की पुतलियां 50 प्रतिशत ज्यादा बड़ी होती हैं। जब अंधेरा होता है, उस दौरान उनकी पुतलियां बेहद बड़ी हो जाती हैं। बिल्ली की आंखें इंसानों की आंखों की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव सेल होते हैं, जिन्हे रॉड्स कहते हैं। इन रॉड्स सेल के कारण अंधेरे में ये इंसान से ज्यादा बेहतर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बर्फीली जगहों पर आखिर क्यों नहीं दिखते हैं सांप? जानिए इसके पीछे का साइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।