Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन कौन सी चीजें खरीदना है शुभ?

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल देव उठनी एकादशी 12 नवंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। देव उठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और देव जाग जाते हैं एवं अपने-अपने धाम वापस लौटते हैं। देव उठनी एकादशी से ही सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। ऐसे में माना जाता है कि देव उठनी एकादशी के दिन कुछ चीजें अवश्य खरीदकर घर अलानी चाहिए। इससे घर में शुभता आती है और धन-वैभव-ऐश्वर्य बना रहता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
देव उठनी एकादशी के दिन घर लाएं शंख

देव उठनी एकादशी के दिन शंख खरीदकर घर में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। चातुर्मास के दौरान अगर किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा ने घर में प्रवेश किया होता है तो देव उठनी एकादशी के दिन घर में शंख स्थापित करने से वह नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: कब है देव उठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
देव उठनी एकादशी के दिन घर लाएं कपड़ा
सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है लाल रंग का कपड़ा। इसके अलावा, भाग्योदय का भी सूचक होता है लाल कपड़ा। ऐसे में देव उठनी एकादशी के दिन रेशमी या सूती लाल कपड़ा खरीदकर घर अवश्य लाएं। उस लाल कपड़े को देवी-देवता की प्रतिमा के नीचे मंदिर में बिछाएं।
देव उठनी एकादशी के दिन घर लाएं गाय
देव उठनी एकादशी के दिन यूं तो घर में गाय लाना यानी कि गाय पालने की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन अगर आप गाय नहीं पाल सकते हैं तो गाय की प्रतिमा को घर में अवश्य लाकर रखें। साथ ही, रोजाना गाय की प्रतिमा की पूजा-आराधना भी श्रद्धापूर्वक करें।
यह भी पढ़ें: दिन के इस विशेष समय पर करें इस मंत्र का जाप, पाप होंगे नष्ट और होगी भगवान श्री कृष्ण की कृपा
देव उठनी एकादशी के दिन घर लाएं फूल

देव उठनी के दिन घर में गेंदे या कदंब के फूल अवश्य लाएं और उन्हें घर के मंदिर में रखें। आप किसी भी देवी-देवता को मानते हों आप बस उनका ध्यान करते हुए इन फूलों को मंदिर में रखें और अपनी मनोकामना मांगे। जल्दी ही आपकी हर इच्छा पूरी होती नजर आएगी।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवउठनी एकादशी के दिन कौन सी चीजें घर लानी चाहिए और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।