Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

भगवान विष्णु को नारियल किस दिन चढ़ाना चाहिए?

हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को अर्पित करने के लिए विभिन्न तरह की सामग्री बताई गई है। अब ऐसे में भगवान विष्णु को किस दिन नारियल चढ़ाना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-11-08, 12:00 IST
on which day we should offer coconut to lord vishnu

सनातन धर्म में देवी-देवताओं को दिन के अनुसार भोग और नैवेद्य चढ़ाने की मान्यता है। वहीं सभी भक्त अपने आराध्य की पूजा भी विधिवत रूप से करते हैं। जैसे कि दिन के अनुसार उनका श्रृंगार करना, उन्हें भोग लगाना और उन्हें फूल अर्पित करना आदि। ऐसी मान्यता है कि अगर देवी-देवताओं की पूजा विधिवत रूप से किया जाए, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और सकारात्मक बदलाव भी व्यक्ति को जीवन में दिखने को मिल जाते हैं। आपको बता दें, भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा भी जातक पर बनी रहती है। अब ऐसे में भगवान विष्णु को नारियल किस दिन चढ़ाना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु को नारियल किस दिन चढ़ाना चाहिए?

nariyal

भगवान विष्णु को नारियल विशेष रूप से बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चढ़ाने की मान्यता है। बुधवार का दिन बुध ग्रह से जुड़ा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को भगवान विष्णु का मंत्री कहा जाता है। इसलिए बुधवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उन्हें नारियल चढ़ाने से बुध ग्रह मजबूत होता है। नारियल को जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसका तीन भाग होना त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। नारियल में जल होता है जो जीवनदायी है। इसलिए इसे भगवान को अर्पित करके हम उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन नारियल चढ़ाने से गुरुदोष से छुटकारा मिल जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन नारियल जरूर चढ़ाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा के समय आरती के चारों ओर जल से क्यों किया जाता है आचमन

24_01_2024-blessed_coconut_used

भगवान विष्णु को शुक्रवार के दिन नारियल चढ़ाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें, शुक्रवार को मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। इसलिए, इस दिन नारियल चढ़ाना भी शुभ माना जा सकता है। अगर आप कर्ज से परेशान हैं या फिर व्यापार में किसी प्रकार की कोई समस्याएं आ रही है, तो शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु को नारियल जरूर चढ़ाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।