बॉलीवुड के सबसे अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह और ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस की लंबी लिस्ट है। अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में वह फैंस सभी कुछ जान लेना चाहते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने फैंस से कभी कुछ नहीं छुपाते। खासतौर पर अपनी लाइफ से जुड़े हर मोमेंट को दोनों ही फैंस से शेयर करते हैं। मगर, दीपिका और रणवीर दोनों ही कुछ चीजों को प्राइवेट रखते हैं। जैसे कि उन्होंने अपने घर को प्राइवेट रखा हुआ है।
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान कहां रहते हैं यह तो सभी जानते हैं। मगर, क्या आपको पता है कि रणवीर सिहं और दीपिका पादुकोण मुंबई में कहां रहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अपने Love के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे हैं सलमान, वायरल हो रहा है वीडियो
मुंबई के बांद्रा से सटे खार इलाके में, जो मुंबई के पॉश इलाको में से एक है, वहां है रणवीर और दीपिका का लव नेस्ट। जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से खार जिमखाना, जो मुंबई का फेमस जिमखाना है, उसी के पास मौजूद श्री बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर बने पेंट हाउस में रहते हैं। यह पेंट हाउस रणवीर सिंह की मां अंजू सिंह ने दीपिका और रणवीर को वेडिंग गिफ्ट के तौर पर दिया था। दीपिका और रणवीर की शादी से पहले इस पेंट हाउस को दीपिका और रणवीर के हिसाब से तैयार करवाया गया था। 56 करोड़ रुपए के आलीशान सी-फेसिंग बंगले में रहते हैं शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
इसे जरूर पढ़ें: ‘कसौटी जिंदगी की’ की ओल्ड प्रेरणा Shweta Tiwari के खूबसूरत घर की इनसाइड तस्वीरें आप भी देखें
जब दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी तब श्री बिल्डिंग को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। शादी के तुरंत बाद दीपिका को विदा कराकर इसी घर में लाया गया था तब से दीपिका और रणवीर इस घर में रह रहे हैं। बताया जाता है कि श्री बिल्डिंग के 8वें फ्लोर को पूरी तरह से दीपिका और रणवीर सिंह के रहने के लिए तैयार करवाया गया था। कुछ दिन पहले दीपिका ने अपने घर का एक मैप भी शेयर किया था। इस मैप के हिसाब से दीपिका और रणवीर के घर में 2 बेडरूम, 2 बाथरूम, ओपन किचन, डायनिंग एरिया, लिविंग रूम और बड़ी सी बालकनी है। मुंबई में है ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
आपको बता दें कि शादी से पहले दीपिका पादुकोण मुंबई के Beaumonde Towers की 26वीं फ्लोर में रहती थीं। यहां उनके पास खुद का खरीदा हुआ 4 बीएचके फ्लैट था। उन्होंने अपने फ्लैट को Vinita Chaitanya से इस घर को डिजाइन करवाया था। दीपिका के साथ ही उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी इस घर के मालिक हैं। इस फ्लैट को खरीदने के लिए दीपिका ने 16 करोड़ रुपए कीमत चुकाई थी। इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, जानें किसकी कितनी है कीमत
जब दीपिका और रणवीर सिंह की शादी होने वाली थी तो रणवीर ने दीपिका के करीब रहने के लिए इसी बिल्डिंग में एक फ्लैट रेंट पर लिया था। इस फ्लैट के लिए रणवीर हर महीने 7 लाख से भी अधिक रेंट चुकाते थे।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही मुंबई के वर्ली में लिए अपने बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। जब तक यह बंगला तैयार हो रहा है तब तक वह दोनों ही श्री बिल्डिंग में अपने पेंट हाउस में रह रहे हैं। इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें
Image Credit: pinterest, deepika padukone/instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।