December Panchak 2022: साल के आखिर में लगने जा रहा है पंचक, बरतें ये सावधानियां  

दिसंबर महीने के अंत में पंचक लगने जा रहा है। ऐसे में पंचक से जुड़ी सभी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं।  

when is panchak in december

December Panchak 2022: हिन्दू धर्म में पंचक काल का अत्यधिक महत्व है। शास्त्रों में पंचक को अशुभ माना जाता है। इसी कारण से पंचक काल के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है और साथ ही कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी माना जाता है।

दिसंबर माह के अंत में यानी कि साल के आखिर में पंचक लगने जा रहा है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको पंचक से जुड़ी समस्त बातें बताने जा रहे हैं जिनमें पंचक की तिथि, महत्व और बरती जाने वाली सावधानियां शामिल हैं।

क्या है पंचक?

panchak in december

  • धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर दिवस के नाम के मुताबिक पंचक से मिलने वाले फल अलग-अलग होते हैं। यानी कि रविवार के दिन लगने वाला पंचक रोग के रूप में अशुभ प्रभाव डालता है। वहीं, मंगलवार (मंगलवार के उपाय) के दिन होने वाले पंचक काल को अग्नि पंचक के रूप में जाना जाता है।
  • बुधवार और बृहस्पतिवार के दिन पंचक लगने से दोषों से मुक्ति मिल जाती है। तो वहीं, शुक्रवार और शनिवार को लगने वाला पंचक चोर एवं मृत्यु पंचक कहलाता है। पंचक में शुभ कार्य तो दूर की बात है दाह संस्कार करना भी वर्जित माना गया है।
  • यही नहीं अगर किसी कारण वश पंचक के दौरान कोई काम करना पड़ रहा हो तो उसे पांचा बार करने का विधान है। तभी उस कार्य में सफलता मिलती है और कार्य निर्विघ्न पूरा होता है।

पंचक 2022 दिसंबर तिथि

panchak in december

  • पंचक यानी कि पांच अशुभ दिन इस बार दिसंबर के अंत में 27 तारीख से शुरू होने जा रहे हैं।
  • यानी कि 27 दिसंबर, दिन मंगलवार को सुबह 3 बजकर 31 मिनट से पंचक की शुरुआत होगी।
  • वहीं 31 दिसंबर, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर पंचक का समापन होगा।
  • मंगलवार से शुरू होने के कारण इस बार यह अग्नि पंचक कहलाएगा।

पंचक 2022 दिसंबर सावधानियां

december panchak

  • पंचक के दौरान दक्षिण दिशा (घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में यात्रा करने से बचें।
  • पंचक के दौरान अगर घर बनवा रहे हैं तो छत का कार्य पंचक के बाद ही पूर्ण करें।
  • पंचक के दौरान लकड़ी के इस्तेमाल से बचें।
  • पंचक के दौरान घर में मौजूद पलंग पर खाना खाने से बचें।
  • पंचक के दौरान पलंग देने या फेंकने से भी अवश्य बचें।

तो ये थे दिसंबर में पड़ने वाले पंचक से जुड़ी तमाम जानकारियां। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pexels

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP