इस दिवाली इन क्रिएटिव आइडिया से सजाएं अपना घर

दिवाली पर हम सभी क्रिएटिव तरीके से अपने घर की सजावट करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने घर को इस साल क्रिएटिव तरीके से कैसे सजा सकती हैं।

 

Diwali decor tips

दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली फेस्टिवल आने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन को और खान मनाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर को क्रिएटिव आइडियाज से सजा सकती हैं।

रंग-बिरंगे पेपर से सजाएं घर

घर में पुराने पेपर के इस्तेमाल से आप अपने घर को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कलरफुल पेपर की मदद लेनी है और उससे घर के लिए फूल बनाना है। उस फूल को आप अपने घर में लगाएं। यह रात के समय काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।

पेपर लैंप से सजाएं घर

How can I decorate my house in Diwali

दिवाली के दिन हम अपने घर को लाइट की मदद से सजाते हैं। ऐसे में आप अपने घर को सजाने के लिए पेपर लैंप की सहायता भी लें सकती हैं। इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है, इसके अलावा ये दिवाली पर रूम डेकोर के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन होते हैं।(दिवाली पर अपने घर को इको फ्रेंडली तरह से करें डेकोरेट)

इसे भी पढ़ें -Diwali 2023: जानें दिवाली के बाद दीए का क्या किया जाता है?

स्टार लालटेन से सजाएं घर

अगर आप और भी ज्यादा क्रिएटिव चीजें करने का सोच रही हैं तो आपको स्टार लालटेन की मदद से अपने घर को सजाना चाहिए। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। पेपर से बने स्टार बाजारों में बहुत महंगे मिलते हैं। इसे आप पुराने पेपर की मदद से अपने घर पर लगा सकती हैं। इसके अंदर आप लाइटिंग्स भी लगा सकती हैं। अगर आप इस दिवाली इसकी मदद से अपने घर की सजावट करती हैं तो यह काफी खूबसूरत लगते हैं।

इसे भी पढ़ें - Diwali 2023: सजावट के लिए नहीं बचा है टाइम तो इस तरह घर को करें फटाफट डेकोरेट

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP