5 भारतीय आदतें जिन्हें फॉलो कर पूरी दुनिया मिलकर कर रही है Coronavirus से लड़ाई

भारत में हाईजीन को लेकर कुछ आदतें ऐसी हैं जिन्हें अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरा विश्व फॉलो करना चाहता है। जानिए कौन सी हैं वो आदतें।
Updated:- 2020-03-29, 10:00 IST
best indian habits world wants to fight corona virus

कोरोना वायरस के कारण लोग बहुत परेशानी में हैं और इस वक्त जो हालात हैं उससे लग रहा है कि सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही इसे तत्कालीन तौर पर फैलने से रोका जा सकता है। दुनिया भर के कई देशों में लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं और उसका कारण है कोरोना वायरस। इस दौरान हाईजीन को लेकर काफी बातें की जा रही हैं। हाईजीन को लेकर कहा जा रहा है कि हमें एक दूसरे से ऐसी दूरी बनाकर रखनी है कि किसी दूसरे इंसान को गलती से भी न छुआ जाए। ऐसे में वो 5 भारतीय आदतें जिन्हें पूरी दुनिया फॉलो करना चाहती है वो ये रहीं। 

1. बिना मुंह लगाए बोतल से पानी पीना-

कोरोना वायरस को लेकर की गई एक रिसर्च कहती है कि ये वायरस प्लास्टिक में 24 घंटे से भी ज्यादा समय रहता है। ऐसे में प्लास्टिक की बॉटल से मुंह लगाकर पानी पीना भी खतरनाक है और ये पानी किसी और को देना भी। इसलिए बिना मुंह लगाए प्लास्टिक की बॉटल से पानी पीना ही सही तरीका है ताकी इसे शेयर करना हो तो भी गड़बड़ न हो। पूरी दुनिया में ये तरीका फॉलो नहीं होता, लेकिन भारत में एक प्लास्टिक की बॉटल लोग कई दिनों तक चलाते हैं और बार-बार उसी में पानी भरते हैं। यहां बिना मुंह लगाए पानी पीने की आदत कई लोगों में है जो अब विदेशी भी फॉले कर रहे हैं।

drinking water without touching lips


इसे जरूर पढ़ें- तैमूर से लेकर जीवा धोनी और ईरा खान तक, जानिए Coronavirus Quarantine में क्या कर रहे हैं स्टार किड्स

2. हैंडशेक की जगह नमस्ते करना-

ये आदत जो भारतीय परंपरा है उसे इस वक्त पूरी दुनिया फॉलो कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कुछ दिन पहले नमस्ते करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर के जरिए लोगों को कहा गया था कि लोग हैंडशेक नहीं बल्कि हाईजीनिक नमस्ते करें। भारत की ये आदत अब पूरी दुनिया फॉलो कर रही है।

3. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया-

भारत में हमेशा से अंतिम संस्कार के बाद उसमें शामिल होने वाले लोगों को नहाना पड़ता है। यहां ये नियम है कि अगर कोई किसी ऐसे घर से आ रहा है जहां हाल ही में अंतिम संस्कार हुआ हो तो उसे अपने घर में जाने से पहले नहाना पड़ता है। तब तक वो किसी चीज़ को छू नहीं सकता और कहीं बैठ भी नहीं सकता है।

takin bath after funeral


ऐसे ही अगर किसी घर में किसी की मृत्यु हुई है तो उस घर को धोया जाता है। ये प्रक्रिया भारत के रीति-रिवाजों में शामिल है, लेकिन इस वक्त ये प्रक्रिया सबसे सही मानी जा सकती है। कोरोना वायरस जब हर जगह अपना कोहराम मचा रहा है तो इस तरह की आदतों से कई लोग अपनी हाईजीन सुधार सकते हैं। विदेशों में भी अब यही सलाह दी जा रही है कि अगर लोग ऐसी किसी जगह से वापस आएं तो वो नहा लें।

 

4. जूते उतारने के बाद हाथ-पैर धोना-

कई भारतीय घरों का ये रिवाज है कि घर से बाहर जाने वाले जूतों को बाहर ही रखा जाता है और अंदर आकर हाथ पैर धोए जाते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के माइक्रोबायोलॉजिस्ट चार्ल्स गेर्बा की स्टडी के अनुसार हमारे जूतों में बहुत सारा बैक्टीरिया होता है और ये हाथों और पैरों के जरिए पूरे घर में फैल सकता है। ऐसे में ये भारतीय आदत काफी किफायती समझ आती है।

handwash indian habit

अधिकतर गुरुद्वारों, मंदिरों में जूते उतारने के बाद पानी और साबुन से हाथ-पैर धोने की व्यवस्था भी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें- पीवी सिंधु, नुसरत जहान, कपिल शर्मा, बाहुबली प्रभास सहित कई सेलिब्रिटीज ने पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किए पैसे

 

5. इम्यूनिटी बढ़ाने वाले भोजनों का इस्तेमाल-

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सुपर फूड्स पर रिसर्च करेंगे तो देखेंगे कि भारतीय कल्चर में बहुत सारे इम्यूनिटी बूस्टिंग स्वादिष्ट खाने हैं। इसी के साथ कई मसालों का भी इस्तेमाल होता है।

साथ ही, भारतीय सभ्यता में खाना भी पूरी तरह से पका कर खाया जाता है। कोरोना वायरस के प्रकोप के समय ये भी कहा जा रहा है कि आधा कच्चा खाना खाने से हमें नुकसान हो सकता है। अब पूरी दुनिया भारतीय खाने, मसालों को अपना रही है और भारत की पूरा खाना पकाकर खाने वाली आदत को भी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।