तैमूर से लेकर जीवा धोनी और ईरा खान तक, जानिए Coronavirus Quarantine में क्या कर रहे हैं स्टार किड्स

कोरोना वायरस ने भारत को स्थिर कर दिया है और सभी 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड में हैं। ऐसे वक्त में आम नागरिक से लेकर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी क्वारेंटाइन हो चुके हैं और ऐसे में स्टार किड्स भी अपने-अपने घरों में हैं। पर ये स्टार किड्स काफी कुछ कर रहे हैं जो अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों क्या चल रहा है।
तैमूर का क्वालिटी टाइम-
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दोनों बाथरोब में दिख रहे हैं। तैमूर इन दिनों अपने मम्मी-पापा के साथ बहुत क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब क्यूट तैमूर की तस्वीर देख लीजिए। 
यही नहीं वो जनता कर्फ्यू के दिन गार्डनिंग करते हुए भी दिखे थे।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- Viral Photo: शिल्पा शेट्टी की बेटी हुई 40 दिन की, कुछ इस तरह मनाया फैमिली ने यह दिन
ईरा खान का क्वारेंटाइन-
आमिर खान की बेटी ईरा खान भी इन दिनों क्वारेंटाइन पर हैं। वो अपनी ही थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रही हैं।
View this post on Instagram
Quarantined enough for you? . . . 📸 @photographybyroozbeh #quarantine #selfcuddles #hugs
जीवा धोनी और मस्ती-
जीवा धोनी और साक्षी धोनी क्वारेंटाइन में धोनी फार्म हाउस में हैं। साक्षी धोनी ने जीवा धोनी का बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
सारा अली खान की फिटनेस
सारा अली खान अब स्टार किड से ज्यादा स्टार ही बन गई हैं। और क्वारेंटाइन के वक्त बॉलीवुड स्टार्स का ट्रेंड फॉलो करते हुए उन्होंने भी फिटनेस वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
इब्राहिम पहुंच गए स्पेस
सारा अली खान जहां फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं वहीं उनके भाई इब्राहिम अली खान तो क्वारेंटाइन से बोर होकर स्पेस ही पहुंच गए। जरा उनकी तस्वीर भी देख लीजिए। 
इसे जरूर पढ़ें- Throwback: क्या आपने देखा है माधुरी दीक्षित का ऐसा लुक, 13 तस्वीरों से जानिए उनकी कहानी
अनन्या पांडे का स्टाइलिश लुक
अनन्या पांडे घर में बैठकर क्वारेंटाइन में इतनी बोर हो गईं कि पूरी तरह से तैयार होकर उन्होंने अपनी तस्वीर खींची। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इसके बाद वो अपने घर के लिविंग रूम में जाकर बैठ गईं।

इतना ही नहीं अनन्या और उनकी बहन रयासा ने कुकीज भी बेक किया।
View this post on Instagram
जाह्नवी की आर्ट
View this post on Instagram
Self isolation productivity 🌈🖼🍍 #ilovepineapple #stayhomestaysafe #fightcorona
जाह्नवी कपूर ने तो अपनी आर्ट का सहारा लिया। उन्होंने इस वक्त अपना पूरा ध्यान पेंटिंग पर केंद्रित कर रखा है।
करण जौहर के ट्विन्स
करण जौहर के ट्विन्स यश और रूही लॉलीपॉप खाते हुए मजा ले रहे हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका एक क्यूट वीडियो भी डाला।

बहरहाल अन्य स्टार किड्स जैसे सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा, आराध्या पांडे आदि सभी जनता कर्फ्यू के दिन अपने-अपने घरों की छत पर दिखे थे। कुल मिलाकर सभी स्टार किड्स क्वारेंटाइन का समय अपने घर पर ही बिता रहे हैं। आप भी यही कीजिए। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।