महाशिवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए कुछ ख़ास होता है और इस दिन लोग शिव की भक्ति में पूरी तरह से लीन रहते हैं। शिवलिंग के जलाभिषेक से लेकर रुद्राभिषेक तक लोग शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं।
लोगों के लिए यह एक शुभ पर्व होता है और इसे शिव जी के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि शिव जी अनंत हैं और भगवान शिव से जुड़ने के लिए महाशिवरात्रि सबसे अच्छा दिन होता है।
अगर आप किसी मनोकामना के साथ व्रत, उपवास या पूजन करती हैं तो आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ति होती है। इस दिन चार पहर में पूजन किया जाता है जो भक्तों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है।
इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार शिव जी का पूजन करते हैं और कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनते हैं तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजन कैसे करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लिए यह पर्व बहुत शुभ फल देने वाला है और इस दिन कुछ विशेष रंगों के कपड़े आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। यदि आप शिवरात्रि के दिन नीले या सफ़ेद रंगों के वस्त्र धारण करके शिव पूजन करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनां की पूर्ति होगी और नौकरी के साथ व्यापार में भी इसका लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
आपकी राशि के लिए शिवरात्रि का पर्व कुछ अच्छी खबर लेकर आ रहा है। आपको इस दिन कुछ विशेष रंगों के कपड़ों में शिवपूजन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस दिन गुलाबी के किसी भी शेड के कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में इसके बहुत लाभ हो सकते हैं।
इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़ों में पूजन करें और शिव जी की की कृपा प्राप्त करें। इस दिन यदि आप घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आपकी राशि के लिए शिवरात्रि का पर्व शुभ संकेत दे रहा है। अगर आपको काफी लंबे समय से कुछ समस्याएं हो रही थीं तो आपको इनसे बाहर आने में मदद मिलेगी। इस दिन आपके लिए सबसे शुभ रंग सफ़ेद और लाल हैं। यदि आप इन रंगों के कपड़े महाशिवरात्रि के दिन पहनती हैं और पूजन करती हैं तो आपके जीवन में समस्याएं दूर होंगी।
कर्क राशि
आपकी राशि के लिए महाशिवरात्रि का पर्व पूजा-पाठ में संलग्न होने का समय है। आप इस दिन भगवान शिव को जल और कच्चा दूध अर्पित करें जिससे खुशहाली बनी रहेगी। यदि आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आपकी जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं। यदि आप इस दिन सफ़ेद और नीले रंग के कपड़ों में शिव जी का पूजन करते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर कभी नहीं चढ़ाने चाहिए ये 10 फूल, भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज
सिंह राशि
यह पर्व आपके तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय है। आप महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में यदि शिव पूजन करेंगे तो विशेष लाभ मिलेंगे। यदि आप इस दिन लाल रंग के कपड़ों में पूजन करती हैं तो आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा।
कन्या राशि
आपके लिए यह पर्व खुशहाली लेकर आएगा। आने वाले समय में आपको कुछ अवसर प्राप्त होंगे और आप पूजा-पाठ का पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आप इस दिन सफेद रंग के कपड़ों में पूजन करती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए कुछ विशेष रंग हैं जिन्हें धारण करके ही पूजन करना शुभ होगा। इस दिन आप बैंगनी,पीले और ग्रे रंग के कपड़ों में पूजन करें तो आपके लिए शुभ लाभदायक होगा। यदि आपकी कोई मनोकामना है तो आप इन्हीं रंग के कपड़ों में शिवलिंग को जल अर्पित करें और उनका पूजन करें।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर चढ़ाए हुए भोग का क्या करना चाहिए?
वृश्चिक राशि
आपकी अन्य चीजों के लिए यह सबसे अच्छा समय नहीं है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन लाल और सफेद रंग के वस्त्रों में शिव जी का पूजन करें। यदि आप घर में रुद्राभिषेक कर रहे हैं तो इन्हीं रंगों के कपड़े पहनकर पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को जीवन में सफलता मिल सकती है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। अगर आप इस दिन सफ़ेद, ग्रे और नारंगी रंग के कपड़ों में शिव पूजन करती हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करती हैं तो आपको इसके विशेष लाभ मिलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है। आप जो भी निर्णय लेंगे उनमें सफलता मिलेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इसमें लाभ मिलेंगे। शिवलिंग को कच्चा दूध चढ़ाएं और उनका अभिषेक करें। आप यदि लाल या सफेद रंग के कपड़ों में शिव पूजन करती हैं तो अत्यंत लाभकारी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि महाशिवरात्रि के दिन लाल, नारंगी या ग्रे रंग के वस्त्र धारण करके शिव पूजन करते हैं और शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन लाल, गुलाबी और सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। यदि आप इन रंगों के कपड़ों में शिव पूजन करती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
यदि आप महाशिवरात्रि के दिन इन विशेष रंगों के वस्त्र पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों