इन 3 चीजों की मदद से करें सोफे के कुशन की सफाई

सोफे के कुशन की सफाई आपको कुछ खास चीजों की मदद से करनी चाहिए। वरना आपका कुशन मिनटों में खराब हो सकता है। 

 

pillows at home

सोफे के कुशन कई बार काफी ज्यादा गंदे हो जाते हैं। इसकी सफाई सही तरीके से ना की जाएं तो यह पुराने हो जाते हैं। अगर आपके भी घर में सोफे के कुशन काफी ज्यादा गंदे हो गए हैं तो इसकी सफाई आपको कुछ खास चीजों की मदद से देनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन 3 चीजों की मदद से अपने कुशन की सफाई आसान तरीके से कर सकती हैं।

ब्लीच

ब्लीच की मदद से आप अपने कुशन की सफाई मिनटों में कर सकती हैं। ब्लीच किसी भी दाग या धब्बों को मिनटों में निकाल देता है। ऐसे में आपको ब्लीच का घोल तैयार करना है और उस घोल से सोफे के कुशन पर जहां भी दाग लगा है उस दाग वाली जगह पर घोल लगाएं और कुछ देर रहने दे। फिर सोफे के कुशन को आप नार्मल पानी की मदद से साफ कर सकती हैं। ऐसे में सोफे के कुशन पर लगा हुआ दाग मिनटों में गायब हो जाएगा।

कोल्ड ड्रिंक

drink bottles reuse hacks

कोल्ड ड्रिंक की मदद से आप चाहे तो अपने सोफे के कुशन की सफाई कर सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक जिद्दी से जिद्दी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। कोल्ड ड्रिंक को बाल्टी में डालें और उसमें पानी भी मिलाएं। फिर कुशन को उस घोल में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कुशन की गंदगी की साथ ही कुशन में लगे दाग भी साफ हो जाएंगे। कुशन की सफाई खुद से करना काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको एक्सपर्ट की सहायता लेने की जरूरत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-सोफे को खूबसूरत दिखाएंगे ये 5 तरह के शानदार कुशन कवर

बेकिंग पाउडर और लेमन

बेकिंग पाउडर और लेमन इन दोनों को मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसके घोल से आप चाहे तो मिनटों में सोफे के कुशन की सफाई कर सकती हैं। नार्मल गर्म पानी में आपको बेकिंग पाउडर और लेमन का रस मिलाना है और इसमें कुशन डाल देना है। 2 से 3 घंटे कुशन को घोल में रखना है और कुशन की सफाई करनी है। ऐसे में आपका कुशन मिनटों में साफ हो जाएगा। कोशिश करें की कुशन की सफाई आप सप्ताह में एक बार करें। इससे आपका कुशन गंदा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-इन यूनिक कुशन कवर से दीजिए अपने घर के तकीयों को ट्रेंडी लुक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP