घर में चाहिए खुशहाली तो फौरन अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

हर महिला चाहती है कि उसके घर परिवार में खुशियों का वास रहे। इसके लिए महिलाएं अपने घर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखती हैं, परिवार के सदस्यों की हर जरूरत पूरी करने की कोशिश करती हैं, लेकिन किसी ना किसी बात पर घर में कहासुनी या मनमुटाव हो ही जाता है। ऐसे में आपको बहुत तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में सदैव सुख-शांति रहे, परिवार के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध हो तो आपको इसके लिए कुछ फेंगशुई टिप्स जरूर अपनाने चाहिए-
लाल धागे में बंधें सिक्के दरवाजे पर टांगे
सिक्के और घंटियों का फेंगशुई में अहम स्थान है। फेंगशुई के सिक्के दरवाजे के हैंडल में टांगने से घर में समृद्धि आती है। आप तीन चाइनीज सिक्के एक लाल धागे में बांधकर मुख्य दरवाजे के हैंडल पर टांग सकती हैं। इससे घर के सभी सदस्यों को लाभ होता है। यह ध्यान रखें कि ये सिक्के दरवाजे के भीतरी तरफ के हिस्से में टंगे होने चाहिए, बाहर की तरफ नहीं।
Read more : घर में नहीं टिक रहा है पैसा तो इन कारगर तरीकों से दूर करें वास्तुदोष
पौधों से पाएं पॉजिटिव एनर्जी
फेंगशुई में पौधों को पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत माना जाता है। ऑफिस या घर में जब पौधे लगाए जाते हैं तो ये यांग एनर्जी देते हं और घर के लिए लकी साबित होते हैं। पौधों को बेडरूम के बजाय अगर लिविंग रूपम या डाइनिंग एरिया में लगाया जाए तो ज्यादा बेहतर है। अगर घर में कोई बीमार सदस्य है तो उसके पास पौधे होना बहुत अच्छा माना जाता है।
लकी है पियोनी फ्लार
पियोनी फ्लार को महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है। जिस घर में महिला सदस्यों की संख्या ज्यादा है या जहां शादी के योग्य महिलाएं ज्यादा हैं, उन्हें घर में पियोनी फ्लार रखने से काफी अच्छे नतीजे मिलते हैं। ये फूल शादी योग्य महिलाओं के लिए काफी लकी साबित होता है।
फूलों से पाएं खुशियां
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।