Chhath Puja Shubh Rang: संध्या और उषा अर्घ्य के समय छठ पूजा में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ है?

छठ पूजा के दौरान संध्या और ऊषा अर्घ्य के समय तीन रगों के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  
chhath puja ke shubh rang

छठ पूजा का तीसरा दिन 7 नवंबर को है। तीसरे दिन सूर्या भगवान को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, दूसरी ओर चौथ दिन जो अंतिम दिवस है वह 8 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में तालाब या पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य को ऊषा अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि छठ पूजा के दो दिनों के दौरान किन रंगों के कपड़े पहनना बहुत शुभ सिद्ध होगा और क्या है उन रंगों का छठ पूजा के दौरान महत्व। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

छठ पूजा के शुभ रंग

chhath puja ke rang 2024

छठ पूजा के दौरान संध्या और ऊषा अर्घ्य के समय तीन रगों के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। यह तीन रंग हैं: पीला, लाल और हरा। ये तीनों रंग छठ पूजा के सर्वाधिक शुभ रंग माने जाते हैं। इसी कारण से अधिकतर लोग छठ पूजा पर इन तीनों रंगों के कपड़े ही पहनना चुनते हैं।

पीला रंग सकारात्मकता को दर्शाता है। इसके अलावा, पीला रंग हर बाधा को दूर करने में प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में छठ पूजा के दौरान संध्या और ऊषा अर्घ्य के समय पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इससे पूजा में किसी भी प्रकार का कोई दोष या बाधा उत्पन्न नहीं होंगे और शुभता आएगी।

chhath puja ke rang

वहीं, छठ पूजा के दौरान संध्या और ऊषा अर्घ्य के समय लाल रंग पहनना भी अच्छा माना जाता है। असल में लाल रंग सूर्य के तेज का प्रतीक है। ऐसे में लाल रंग के वस्त्र धारण करने से सूर्य के तेज का अंश आपके भीतर समाहित होता है और सूर्य भगवान की असीम कृपा आपको प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें:Chhath Puja Vrat Niyam 2024: क्या पुरुष भी रख सकते हैं छठ पूजा का व्रत? जानें क्या है नियम

इसके अलावा, हरे रंग को पहनना भी शुभ माना जाता है। छठ पूजा के दौरान संध्या और ऊषा अर्घ्य के समय हरे रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में खुशहाली आती है। हरे रंग को प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसे में हरे रंग वस्त्र छठ पूजा में धारण करने से प्राकृतिक ऊर्जा का बल मिलता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के समय और चौथे दिन ऊषा अर्घ्य के सामय कौन से रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और कैसा पड़ता है उनका प्रभाव।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP