Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2024: बिहार से लेकर यूपी तक छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य का समय है अलग-अलग? जानें अपने शहर का टाइम

आज देश में छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है जिसे महापर्व भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं छठी मैया के नाम का व्रत रखती हैं और सूर्य भगवान पूजा करते हुए अपने व्रत को पूरा करती हैं। यह सबसे कठिन व्रत होता है इस व्रत में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं शाम को डूबते हुए सूरज और सुबह उगते हुए सूर्य भगवान को अरग देते हुए व्रत को पूरा करती हैं। वहीं जो भी महिलाएं इस व्रत को रखती हैं उनके घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बना रहता है।
छठ पूजा के व्रत का आरंभ नहाय-खाय के साथ होता है। दूसरे दिन खरना होता है तो वहीं, तीसरे दिन सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि छठ पूजा के संध्या अर्घ्य का समय हर शहर में अलग-अलग है।
साथ ही, छठ पूजा के संध्या अर्घ्य को लेकर गूगल ट्रेंड (Google Trend) पर भी बहुत सारे सर्च हैं। अलग-अलग शहर के लोग छठ पूजा और छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में जानते हैं कि आपके शहर में क्या है छठ पूजा के संध्या अर्घ्य का समय और साथ ही आपको दिखाएं गूगल ट्रेंड पर छठ पूजा संध्या अर्घ्य के चलन को।
किस शहर में किस समय दिया जाएगा छठ पूजा का संध्या अर्घ्य?
छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन शाम के समय यानी कि सूर्य देव को पूजा के दौरान संध्या अर्घ्य देने का विधान है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा पर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान का जीवन बनेगा खुशहाल
इस साल छठ पूजा का तीसरा दिन 7 नवंबर, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन व्रती महिलाएं शाम के समय तालाब या नदी में स्नान करते हुए सूर्य को जल अर्पित करेंगी।
यहां आप इन दोनों स्क्रीनशॉट्स में देख सकते हैं कि छठ पूजा संध्या अर्घ्य को लेकर गूगल ट्रेंड कर रहा है और सबसे ज्यादा सर्च बिहार से हैं। बिहार के बाद झारखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भी छठ पूजा और छठ पूजा संध्या अर्घ्य को लेकर लोगों द्वारा काफी सर्च किया जा रहा है।
चलिए अब बताते हैं आपको किस शहर में क्या है छठ पूजा के संध्या अर्घ्य का समय।
| शहर | संध्या अर्घ्य समय |
| पटना, बिहार में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 4 मिनट |
| रांची, झारखंड में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 7 मिनट |
| दिल्ली में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 32 मिनट |
| कोलकाता में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 4 बजकर 56 मिनट |
| दिसपुर, असाम में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 4 बजकर 37 मिनट |
| लखनऊ, उत्तर प्रदेश में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 19 मिनट |
| रायपुर, छत्तीगढ़ में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 24 मिनट |
| मुंबई, महाराष्ट्र में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 6 बजकर 2 मिनट |
| हैदराबाद, तेलंगाना में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 42 मिनट |
| बेंगलुरु, कर्नाटका में छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइम | शाम 5 बजकर 51 मिनट |
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इस राज्य से शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, माता सीता से है खास रिश्ता
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस शहर में किस समय पर होगा छठ पूजा का संध्या अर्घ्य।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- छठ पूजा में सूर्य भगवान को कब दिया जाएगा पहला अरग?
- छठ पूजा का भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य 7 नवंबर 2024, गुरुवार को दिया जाएगा। इस दिन शाम को सभी महिलाएं सूप या टोकरी में फल,ठेकुआ समेत सभी पकवान घाट पर ले जाएंगे और व्रत रखने वाली महिलाएं कमर भर पानी में खड़ी होकर संध्या के समय डूबते हुए सूर्य को अरग देगी।
- छठ पूजा में सूर्य भगवान को अरग देना का क्या है समय?
- छठ पूजा का तीसरा दिन गुरुवार 7 नवंबर को संध्याकाल के समय तालाब या नदी में स्नान करते हुए सूर्य को जल अर्पित करेंगी। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य भगवान को अरग देने का समय शाम 05 बजकर 05 मिनट से लेकर 06 बजकर 45 मिनट के बीच है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।