
Easy Rangoli Designs: हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अलग और अधिक महत्त्व होता है। दिवाली के जाने के बाद अब छठ पूजा का त्योहार आ गया है। ऐसे में घर की साफ-सफाई करने के बाद में इसे सजाया भी जाता है और मां की पूजा की जाती है। इस मौके पर घर में आप रंगोली की खूबसूरत डिजाइन को बना सकते हैं।

रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है। तो आइये देखते हैं छठ पूजा के महापर्व के दिन घर के आंगन में बनाने के लिए रंगोली की कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-

सूर्या या कलश का डिजाइन बनाकर आप चाहें तो साइड में दीपक का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लुक देने का काम करेगा। डिजाइन को 3डी डेप्थ देने के लिए तीली की मदद लें।

रंग-बिरंगे डिजाइन में सिंपल सी रंगोली बना रही हैं तो इस तरह का खूबसूरत छठ पूजा रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें आप रंगों की मदद से आसानी केवल हैप्पी छठ पूजा लिख सकते हैं और डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।

छठ के मौके पर छठी मईया की पूजा की जाती है। वहीं इसके साथ में सूर्य और चंद्रमा का अधिक महत्व भी होता है। ऐसे में आप चाहें तो सूर्य के डिजाइन वाली रंगोली को मंदिर या घर के आंगन में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप तीली की मदद ले सकते हैं। खासकर सूर्य के डिजाइन को डेप्थ देने के लिए तीली बहुत काम आ सकती है। इसके लिए आप लाल. संतरी और पीले रंग का इस्तेमाल करें।

पूजा सामग्री में कलश का रोल अधिक होता है। ऐसे में आप चाहें तो सूर्य या सर्किल बनाकर बीच या साइड में इस तरह से कलश का डिजाइन बना सकती हैं। कलश के साथ में आप चाहें तो स्वास्तिक भी बना सकती हैं। इसके लिए आप ब्राउन, ग्रीन, रेड, येलो जैसे कलर कॉम्बिनेशन को चुनें। वहीं स्वास्तिक बनाने के लिए आप लाल रंग का ही चुनाव करें।

अगर आप मात्र 10 से 15 मिनट में आसान सा डिजाइन रंगोली के लिए बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप गोल चक्र बनाकर केवल फैंसी सा बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। बीच में आप हैप्पी छठ पूजा या छठ से जुड़ी कोई लाइन्स लिख सकते हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आता है। इसके लिए आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा रंगों का इस्तेमाल करें।

अगर आपको रंगोली की ये नई डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Menaka Rangoli Design, Jeet rangoli Designs, rangoli nation, rangoli easy designs
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।