सोनम को अपनी मैरिटल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसके पति को ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते निकाल दिया गया था, जिसकी वजह से उनके घर की स्थितियां बिगड़ गईं। सोनम अपनी नौकरी में बहुत ज्यादा नहीं कमा पाती थी। कमाई कम और खर्च ज्यादा होने की वजह से अक्सर दोनों के बीच खर्चों को लेकर बहस हो जाती थी, जिसकी वजह से उनके अलग हो जाने की भी नौबत आ गई थी। सोनम अपनी तमाम परेशानियां अपने साथ वर्कप्लेस में काम करने वालों से शेयर करती थी। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसके सहकर्मी रोज-रोज उसकी समस्याओं को सुनकर इतने आदी हो गए थे कि उसके साथ सहानुभूति दिखाने के बजाय पीठ पीछे उसकी हंसी करते थे। कई बार उसके सहकर्मी उसे गलत और भड़काने वाले सुझाव भी दे देते थे, जिसे सुनकर वह और भी ज्यादा स्ट्रेस्ड हो जाती थी। कहीं सोनम की तरह आप भी अपनी कुछ समस्याओं को सार्वजनिक तौर पर जाहिर तो नहीं कर रहीं? अगर हां, तो जरा संभल जाइए। घर और आपकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी संवेदनशील चीजें होती हैं, जिसके बारे में आपको सार्वजनिक तौर पर कभी बात नहीं करनी चाहिए। इस बारे में प्राचीन काल के देश के महान अर्थशास्त्री रहे कौटिल्य, जिनके 'अर्थशास्त्र' के बारे में आज भी स्कूलों में पढ़ाया जाता है, ने कई अहम बातें कहीं हैं, जो आज भी प्रासंगिक है।
कौन थे चाणक्य
चाणक्य देश के महान शिक्षक, दर्शनशास्त्री, अर्थशास्त्री रहे। अपने समयकाल में उन्होंने देश की तत्कालीन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने विचार व्यक्त किए और उनके विचार आज के समय में भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आइए जाते हैं कि उन्होंने संवेदनशील बातों को जाहिर ना करने के बारे में अपने क्या विचा
प्राचीन भारत के महान नीति निर्माता और अर्थशास्त्री चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, ने ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं, जिन्हें अपनाने पर आप कामयाबी की राह पर चल सकती हैं। ऐसे ही कुछ विचार उन्होंने सार्वजनिक जीवन में संवेदनशील बातें जाहिर ना करने के ऊपर रखे, जिससे सार्वजनिक जीवन में आपका सम्मान बना रहे। आइए जानें उनके ऐसे ही विचारों के बारे में
आर्थिक नुकसान
अगर आप किन्हीं वजहों से फाइनेंशियली कमजोर हो गई हैं और इस कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको इस बारे में पब्लिकली बात नहीं करनी चाहिए। अगर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी भी इसी कारण प्रभावित हो रही हो तो आपको इस बारे में कुछ जाहिर नहीं होने देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग शायद ही इस मामले में आपकी मदद कर पाएं। अगर वे आपके साथ सहानुभूति भी दिखाएंगे तो वह महज दिखावा ही होगी।
ना बताएं अपने गरीबी के बारे में
चाणक्य के अनुसार अगर आप फाइेंशियली स्ट्रॉन्ग नहीं हैं तो समाज में लोग आपको इज्जत नहीं देते, इसीलिए आपको अपनी तंगहाली के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताना चाहिए ताकि लोग आपका मजाक ना बनाएं। आमतौर पर लोग उसी को मान-सम्मान देते हैं, जिसका लाइफस्टाइल बहुत रिच और फैंसी होती है, इसीलिए आपको अपने फाइनेंशियल स्टेटस के बारे में अपने साथ काम करने वालों या आसपड़ोस के लोगों से भी कोई बात नहीं करनी चाहिए।
आपकी निजी समस्याएं
अपनी पर्सनल लाइफ में आपको कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कई बार आपके सामने ऐसी समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं, जिनका आपके पास कोई सॉल्यूशन नहीं होता। हो सकता है कि आप अपनी झल्लाहट या तनाव में अपने निजी जीवन की परेशानियां लोगों से जाहिर कर देती हों लेकिन चाणक्य के अनुसार ऐसी करना सही नहीं है। निजी जीवन में आपकी परेशानी चाहे जैसी भी हो, उससे आपको अपने स्तर पर ही निपटना चाहिए और उसके बारे में किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए।
ईगो प्रॉब्लम है तो बढ़ेगी मुश्किल
अगर किसी से डील करते हुए आपका ईगो हावी हो जाता है और आप ऐसी टिप्पणियां कर देती हैं जो आप सामान्य रूप से नहीं करेंगी, तो यह आपके लिए काफी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। चाणक्य के अनुसार लोग अपने अहम की तुष्टि के लिए कई बार खुद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं या लोगों से लड़ते हैं, जिससे उन्हें नुकसान ही होता है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों