herzindagi
image

Durga Mata Face Rangoli: नवरात्रि पर 20 मिनट में बनाएं माता रानी का सुंदर सलोना चेहरा

इन रंगोली डिजाइन को बनाते हुए ध्यान रखें कि आप फर्श की अच्छे से सफाई कर लें। इसके अलावा कोशिश करें कि आप इन डिजाइन को घर के आंगन या मंदिर के सामने बनाएं। घर के बाहर दरवाजे पर इन्हें न बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-10-06, 14:00 IST

3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व का जश्न जोरो-शोरों पर चल रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में कई घरों में लोग हर दिन अलग-अलग रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि घर में रंगोली बनाना शुभ होता है, माता रानी के स्वागत के लिए घर को सजाना एक शुभ कार्य है।

जब भी आप माता की पूजी की तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो सुबह या शाम आप रंगोली बनाकर पूजा की शुरुआत कर सकते हैं। इस नवरात्रि आप हर दिना माता रानी की फेस रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नवरात्रि के बचे हुए दिन में कुछ सिंपल रंगोली डिजाइन बनाने के टिप्स देंगे।

चूड़ियों की मदद से बनाएं माता रानी का फेस रंगोली डिजाइन

best of mata rani face rangoli designs for navratri 2024

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक थाली से पेंसिल की मदद से गोल डिजाइन बना लें।
  • आप अपने हिसाब से थाली का साइज चुन लें।
  • इसके बाद आप गोल डिजाइन में लाल चूड़ियों को सजा लें।
  • आप हरी चूड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

mata rani rangoli

  • अब आप एक बोतल में रंग भरें और इससे आंख, नाक और मुंह का डिजाइन बना लें।
  • आप चाहें, तो पहले पेंसिल डिजाइन से बनाकर इसमें बोतल की मदद से रंग भर सकते हैं।
  • इसके बाद चूड़ियों में आप अपने हिसाब से रंग भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में 15 मिनट में बन जाएगी मां दुर्गा के चरण कमल वाली रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

नवरात्री पर सिंपल रंगोली डिजाइन (Mata Rani Rangoli Design)

Mata Rani Rangoli Design

  • अगर आप नवरात्रि के लिए एकदम सिंपल रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, जो 15 मिनट में बन जाएं, तो इसे बनाना आसान है।
  • आप त्रिशूल के साथ इस रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आप एक स्केल की मदद से त्रिशूल का डिजाइन बनाएं।

navratri rangoli

  • इसके बाद आप एक गोल थाली रखकर त्रिशूल के एक तरफ हाफ डिजाइन बनाएं।
  • इस प्रक्रिया के बाद आप गोले में आंखों और माता रानी के चेहरे का डिजाइन बना लेंगे।

इसे भी पढ़ें- Navratri Rangoli Designs 2024: नवरात्रि में बड़े-बड़े पंडाल से लेकर मंदिरों तक में बनाई जाती हैं रंगोली की ये डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

माता रानी के साथ डांडिया रंगोली डिजाइन (Dandiya Rangoli Designs)

Dandiya Rangoli Design

  • अगर आप थोड़ी बड़ी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं।
  • इसे बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह दिखने में बहुत सुंदर लगता है।
  • अगर आप माता रानी के फेस का रंगोली डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो आप सिंपल चूड़ियों वाली माता रानी रंगोली भी बना सकते हैं।
  • इसमें आप कलश और माता के चरण वाला डिजाइन हटा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप डॉट वाले डिजाइन को बनाने में भी आपको अगर ज्यादा समय लग रहा है, तो इसे भी स्किप भी कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।