herzindagi
optical illusion hidden women image

Personality Test: क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ सकते हैं छिपी महिला? महज 10 सेकेंड का है चैलेंज

क्या आपको दिमाग की कसरत करवानी है? क्या आपको ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें हल करना पसंद है? तो यहां हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें महज 10 सेकेंड में आपको छिपी महिला को खोजना है।
Editorial
Updated:- 2025-04-21, 17:30 IST

फ्री टाइम में सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से बेहतर है दिमाग की कसरत करा ली जाए। अब आप सोच रहे होंगे कि दिमाग की कसरत कैसे हो सकती है। दिमाग की कसरत के लिए आप ऐसे गेम्स खेल सकते हैं, जिसमें सोचना और समझना पड़े। इन्हीं गेम्स में से एक ऑप्टिकल इल्यूजन भी है। इसका शाब्दिक मतलब तो आंखों का भ्रम है लेकिन, यह एक ब्रेन टीजिंग गेम है। जिसे सॉल्व करने से दिमाग तेज और फोकस्ड होता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन में ऐसी तस्वीरें और चित्र होते हैं, जो आंखों को कुछ और दिखाते हैं लेकिन, दिमाग को कुछ और समझ आते हैं। यह एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ दिमाग की कसरत करवा देते हैं। अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना पसंद है और आपके पास फ्री समय है तो हम यहां एक ऐसी तस्वीर लाए हैं जिसमें छिपी महिला को खोजने का चैलेंज है। तस्वीर में छिपी महिला को खोजने के लिए 10 सेकेंड का टाइम है। अगर आप 10 सेकेंड में छिपी महिला को खोज लेते हैं तो आप जीनियस लोगों की कैटेगरी में खुद को रख सकते हैं। लेकिन, तस्वीर में छिपी महिला को खोज निकालना इतना आसान नहीं है।

तस्वीर में कहां छिपी है महिला? 

find hidden women in optical illusion

यह ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर फेसबुक पेज मिनियन कोट्स ने शेयर की है। पहली नजर में यह तस्वीर बहुत ही सिंपल दिखाई देती है। जिसमें एक बुजुर्ग आदमी सिर पर टोपी, नीला कोट और ऑरेंज कलर की पेंट पहने बगीचे में खड़ा दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग आदमी के हाथ में एक छड़ी है, जिसके सहारे वह खड़ा है और उसके पीछे लकड़ी की बनी बाउंड्री और हरी-भरी घास है।

इसे भी पढ़ें: क्या पहले 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपा चेहरा? यह बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी

लेकिन, हमारा सवाल तो यह है कि तस्वीर में छिपी महिला को खोजना है। पहली नजर में देखने के बाद अगर आपको महिला मिल जाती है, तो आप जीनियस हैं। लेकिन, अगर आपको भी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में अभी तक महिला नहीं मिली है तो आप खुद को एक बार फिर मौका दें और तस्वीर पर अपनी नजरें दौड़ा लीजिए।

आप अब सोच रहे होंगे कि क्या लकड़ी की बाउंड्री के पीछे महिला है? या तस्वीर में दिख रहा शख्स आदमी नहीं बल्कि औरत है? तो बता दें कि आप गलत हैं।

यह विडियो भी देखें

10 सेकेंड में छिपी महिला खोजने का चैलेंज 

Untitled design (4)

अगर आपको अभी भी तस्वीर में छिपी महिला नहीं मिली है, तो हम आपसे हरी-भरी घास पर एक बार फिर नजर दौड़ाएं। जी हां, आदमी के लेफ्ट साइड पैर की तरफ घास में महिला का चेहरा बना है।

घास में ही महिला की आइब्रो, आंख, नाक और होंठ दिखाई दे रहे हैं। एक बार महिला को तस्वीर में देखने के बाद आपकी नजरें उसपर से हटेंगी नहीं। यही, ऑप्टिकल इल्यूजन इमेज का कमाल है।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें करती हैं पर्सनैलिटी टेस्ट!

दुनियाभर की कई मनोवैज्ञानिक रिसर्च में ऐसा माना गया है कि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स और दिमाग को फोक्सड बनाने में मदद करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें एक तरह की पहेली भी मानी जाती है, जिसमें शब्द नहीं चित्र खोजने होते हैं। साथ ही इन तस्वीरों को डिजाइन ही इस तरह किया जाता है, जिन्हें सॉल्व करने में लोगों को सोचना पड़े।

इसे भी पढ़ें: क्या आप 30 सेकंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीरों में छिपे हुए जानवर?

अगर आपको आज की ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में छिपी महिला ढूंढने का टेस्ट दिलचस्प लगा है, तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें और उनका छोटा-सा पर्सनैलिटी टेस्ट जरूर लीजिए।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Facebook/Minion Quotes

FAQ
ऑप्टिकल इल्यूजन का अर्थ क्या है?
ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का दृश्य भ्रम है। इसमें जो हमारी आंखें देखती हैं, वह वास्तविकता यानी सच्चाई से अलग होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।