narsingh bhagwan

घर की दहलीज पर क्यों विराजमान करते हैं नरसिंह भगवान को? जानें क्या है वजह

यदि चौखट पर भगवान नरसिंह की तस्वीर लगाई जाए तो इससे जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। आचार्य जी से जानते हैं कि इनकी फोटो को दहलीज पर लगाने से क्या लाभ हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
Editorial
Updated:- 2025-09-29, 22:50 IST

जब हिरण्यकश्यप का आतंक बढ़ता जा रहा था और उसने अपनी पुत्र प्रहलाद को केवल इस कारण प्रताड़ित किया क्योंकि वह भगवान विष्णु का भक्त था, तब भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार लेकर भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप से बचाया था। वही, उसका वध भी किया था। चूंकि हिरण्यकश्यप का वध भगवान नरसिंह ने दहलीज पर किया था। ऐसे में यदि घर की दहलीज पर नरसिंह भगवान की तस्वीर लगाई जाए तो इससे कई फायदे होते हैं। हमने इस बारे में वृंदावन के आचार्य अनंत दास जी से भी बात की है। जानते हैं, चौखट पर नरसिंह भगवान की तस्वीर लगाने से क्या लाभ होता है। 

चौखट पर क्यों लगानी चाहिए भगवान नरसिंह की तस्वीर?

  • चूंकि नरसिंह भगवान विष्णु के अवतार के रूप में हम सबके सामने प्रकट हुए थे और भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था, ऐसे में उनकी मूर्ति को चौखट पर लगाने से घर और परिवार की रक्षा स्वयं नरसिंह भगवान द्वारा की जाती है। साथ ही ये उपाय सुरक्षा के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें - हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद कहां चले गए नरसिंह भगवान?

  • नरसिंह भगवान के प्रकट होने से न केवल भक्त प्रहलाद के साथ-साथ सभी प्रजा के मन में हिरण्यकश्यप का डर खत्म हो गया था, ऐसे में नकारात्मक शक्तियों की हार हुई थी। यदि चौखट पर नरसिंह भगवान की तस्वीर लगाई जाए तो उस परिवार के मन में किसी भी प्रकार का भय या डर नहीं होता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

narsingh story

  • हिंदू धर्म में नरसिंह भगवान को महत्वपूर्ण देवता मानते हैं। ऐसे में घर की चौखट में उनकी तस्वीर को लगाया जाए तो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलता है।
  • उनकी तस्वीर को लगाने से घर की सदस्यों में न केवल मानसिक शांति बनी रहती है बल्कि स्थिरता भी आती है। वहीं कहते हैं कोई भी बुरी शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं।

इसेभी पढ़ें -Narasimha Jayanti 2025 Astro Tips: नरसिंह जयंती के दिन घर में क्यों स्थापित करते हैं शेर की मूर्ति?

  • अगर नरसिंह भगवान की तस्वीर को चौखट पर लगाया जाए और उनकी पूजा की जाए तो ऐसी मान्यता है कि यह जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्या लेकर आती है साथ ही रोग, द्वेष, नुकसान, हानि आदि को चौखट से दूर रखती है।

नोट - नरसिंह भगवान की कभी भी गुस्से वाली तस्वीर चौखट पर नहीं लगानी चाहिए। उनके शांत अवतार की तस्वीर दहलीज के ऊपर लगाएं। इससे अलग उनके साथ भक्त प्रहलाद की भी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर का वातावरण भक्तिमय रहता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;