मौसम में नमी के साथ ही ठंड की शुरुआत भी हो गई हैं। ऊनी कपड़ों की सफाई सही तरीके से ना करने पर इससे रोएं निकलने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऊनी कपड़ों की सफाई को लेकर परेशान है तो हम आपको कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
कई लोग ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं तो वहीं कई लोग कहते है कि गर्म पानी से ऊनी कपड़ों की सफाई नहीं करनी चाहिए। हालांकि आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि ऊनी कपड़ों की सफाई कैसे करनी चाहिए।
क्या ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में साफ करना सही है
सभी ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में साफ नहीं करना चाहिए। कई ऊनी कपड़ों की चमक गर्म पानी की मदद से गायब हो जाती है। हालांकि कुछ ऊनी कपड़े ऐसे होते है जिसे आप ताजे या फिर गुनगुने पानी की मदद से साफ कर सकती हैं।
ऊनी कपड़ों की सफाई कैसे करें
बेबी सोप की मदद से अगर आप अपने ऊनी कपड़ों की सफाई करती है तो आपके कपड़े मिनटों में साफ हो जाएगे। कोशिश करें की डिटरजेंट पाउडर का इस्तेमाल ना ही करें। इससे आपके ऊनी कपड़े खराब हो सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर में कई तरीके के केमिकल मौजूद होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - ऊनी कपड़े नहीं होंगे खराब अगर प्रेस करते वक्त इन बातों का रखेंगी ध्यान
ऊनी कपड़ों को धोने के आसान टिप्स
ऊनी कपड़ों को साफ करने के लिए माइल्ड सर्फ या वुलन क्लोथ वाले लिक्विड सोप की मदद से अपने कपड़ो की सफाई करना चाहिए। अगर आप अपने ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करती हैं तो इससे आपका ऊनी कपड़ा खराब हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - वॉशिंग मशीन में इन हैक्स की मदद से धोएं ऊनी कपड़े, नहीं होंगे खराब
यहां बताई गई लेख को ध्यान से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों