(can we keep mirror in kitchen) वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी स्थान पर कोई सामान रखने के नियमों के बारे में बताया गया है। जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। बात करें, घर में लगे शीशे की, तो न सिर्फ घर की सजावट को बढ़ाते हैं, बल्कि घर के वातावरण को भी सकारात्मक बनाते हैं। वहीं अगर शीशे को गलत को स्थान पर रखा जाए, तो इससे जीवन में समस्याएं बढ़ने लग जाती है। वहीं वास्तु की माने तो घर में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां शीशे न लगाने की भी सलाह दी जाती है। अगर किसी भी जगह पर शीशा लगाया जाए, तो इससे तरक्की में रुकावटें भी आ सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं क्या किचन में आईना लगा सकते हैं?
किचन में भूलकर भी न लगाएं शीशा (Do not put mirror in the kitchen even by mistake)
अगर आप किचन में शीशा लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे न लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर गैस के ठीक सामने आईना लगाते हैं, तो खाना बनाते समय उसका धुंआ शीशे को प्रभावित कर सकता है और इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होने लग जाता है। वहीं अगर बार-बार शीशे गंदे होंगे, तो इसका असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ता है। इसलिए आईना को हमेशा कीचन से दूर रखना ही ठीक है।
किचन में रखा आईना बढ़ता है नकारात्मकता (Mirror kept in the kitchen increases negativity)
अगर आप रसोईघर में आईना लगाने की सोच रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और घर के सदस्यों की ग्रोथ रुक जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर की इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं शीशा, आ सकती हैं समस्याएं
मां अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज (Mother Annapurna may be angry)
अगर रसोईघर में आईना लगाते हैं, तो वह बार-बार गंदा होगा और इससे मां अन्नपूर्णा (मां अन्नपूर्णा पूजा) भी नाराज हो सकती है और धन हानि भी होने लग जाता है। इसलिए कीचन में आईना न लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स
परिवार के सदस्य हो सकते हैं बीमार (Family members may become ill)
अगर रसोईघर में शीशा लगाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा गलती से भी न करें। क्योंकि किचन (किचन वास्तु) में लगे आईना का संबंध परिवार के स्वास्थ्य से है। इससे परिवार के सदस्य बीमार हो सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
अगर आप रसोईघर में आइना लगाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से बचें। इससे परिवार के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहांक्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों