हमारे देश में दीपावली और होली इन दोनों त्योहारों को सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म में बहुत से पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन सभी में दिवाली और होली को खास माना गया है। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। बता दें कि दुनियाभर में होली का त्योहार ब्रजधाम यानी मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल और नंदगांव में मनाई जाती है। यह होली का त्योहार भगवान श्री कृष्ण को भी बहुत प्रिय है। तभी तो लोग अपने घरों में लाडले ठाकुर जी के साथ होली खेलते हैं।
बहुत से लोग अपने लड्डू गोपाल के लिए घर पर ही मौजूद चीजों से रंग तैयार कर रंग लगाते हैं। वहीं बहुत से लोग बाजार से खरीदा हुआ रंग ही लड्डू गोपाल जी को लगाते हैं। इसपर बहुत से भक्तों के मन में यह शंका रहती है कि लड्डू गोपाल को बाजार से खरीदा हुआ रंग लगाना चाहिए या नहीं। इस पर हमने अपने एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा कि क्या करना चाहिए। तब उन्हों ने जो हमे बताया उसके बारे में चलिए जानते हैं।
पंडित शिवम पाठक जी ने बताया कि लड्डू गोपाल के चरणों और गालों में घर का बना हुआ शुद्ध रंग लगाना चाहिए। चूंकि लड्डू गोपाल भगवान श्री कृष्ण का बाल स्वरूप हैं, जिसे लोग अपने छोटे बच्चे की तरह मानते हैं। बाजार के रंगों में मिलावट और केमिकल का उपयोग किया जाता है। इसलिए बाजार का रंग लड्डू गोपाल को लगाना उचित नहीं है। आप घर पर ही फूल, आटा और कुछ सब्जियों की मदद से शुद्ध रंग बना सकते हैं। फूलों से बनी हुई सुगंधित रंग लड्डू गोपाल को बहुत प्रिय है इसलिए आप लड्डू गोपाल को फूलों से बने रंग ही लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal Pooja: सूतक में लड्डू गोपाल की सेवा करनी चाहिए या नहीं?
टेसू, गुड़हल, अपराजिता, गुलाब और गेंदे के फूल से रंग (फूल से रंग कैसे बनाएं?) बना सकते हैं। इसके लिए फूलों की पंखुड़ियों को अलग-अलग निकालकर धूप में सुखा लें। फूलों की पंखुड़ियां सुख जाए तो उसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इन फूलों के अलग- अलग पाउडर में मैदा और थोड़ा-थोड़ा एसेंशियल ऑयल मिलाएं और कान्हा जी को रंगने के लिए इस्तेमाल करें। ये घर पर बने हुए रंग 100 प्रतिशत केमिकल फ्री है, इससे लड्डू गोपाल जी को कोई परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के चरणों में घी लगाने से क्या होता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।