Budget 2025 : निर्मला सीतारमण से पहले किन वित्त मंत्रियों ने पेश किया था बजट?

1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 7वीं बार बजट पेश करने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने वित्त मंत्रियों ने बजट पेश किया था। 
budget 2025 List of Finance Ministers of India 1947 to 2024

हर साल 1 फरवरी को भारत सरकार के वित्त मंत्री द्वारा यूनियन बजट पेश किया जाता है। इस साल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश होने वाला है। इस बार संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 7वीं बार बजट पेश करने वाली हैं। आपको बता दें कि भारत में केंद्र सरकार के भीतर वित्त मंत्रालय की देखरेख करने की जिम्मेदारी वित्त मंत्री की होती है। वह बजट पेश करने और वित्तीय योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अगर हम भारत के सबसे पॉपुलर बजट की बात करें, तो यह 28 फरवरी 1947 को कांग्रेस और मुस्लिम लीग की अंतरिम सरकार के वित्त मंत्री लियाकत अली खान द्वारा पेश किया गया था, जिसने 2 सितंबर 1946 से 15 अगस्त 1947 के बीच भारत की आजादी और पाकिस्तान के निर्माण में अहम योगदान दिया था। वहीं, जब भारत के सुधारवादी बजट की बात आती है, तो मनमोहन सिंह के 1991-92 के 'Victor Hugo' बजट, पी चिंदबरम के 1997-98 के ड्रीम बजट और यशवंत सिन्हा के 2000-01 के मिलेनियम बजट के बीच मुकाबला बना रहता है।

बजट 2025 पेश होने से पहले, हम आपको इस आर्टिकल के जरिए भारत के सभी वित्त मंत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने देश का बजट पेश किया था।

बजट पेश करने वाले भारत के वित्त मंत्रियों की लिस्ट

union budget 2025

नंबर वित्त मंत्री का नाम कार्यकाल (प्रारंभ) कार्यकाल (समाप्त) तत्कालीन प्रधानमंत्री पॉलिटिकल पार्टी
1 लियाकत अली खान 29 अक्टूबर 1946 14 अगस्त 1947 जवाहरलाल नेहरू ऑल इंडिया मुस्लिम लीग
2 आर के षण्मुखम चेट्टी 15 अगस्त 1947 17 अगस्त 1948 जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
3 जॉन मथाई

22 सितम्बर 1948

26 जनवरी 1950

06 मई 1950

26 जनवरी 1950

06 मई 1950

01 जून 1950

जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
4 सी डी देशमुख 01 जून 1950

13 मई 1952

13 मई 1952

01 अगस्त 1956

जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
5 जवाहरलाल नेहरू 01 अगस्त 1956 30 अगस्त 1956 जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
6

टी. टी. कृष्णमाचारी

30 अगस्त 1956
17 अप्रैल 1957

17 अप्रैल 1957
14 फ़रवरी 1958

जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
7 जवाहरलाल नेहरू 14 फ़रवरी 1958 22 मार्च 1958 जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
8 मोरारजी देसाई

22 मार्च 1958
10 अप्रैल 1962

10 अप्रैल 1962
31 अगस्त 1963

जवाहरलाल नेहरू इंडियन नेशनल कांग्रेस
9 टी. टी. कृष्णमाचारी 31 अगस्त 1963 31 दिसंबर 1965

जवाहरलाल नेहरू
लाल बहादुर शास्त्री

इंडियन नेशनल कांग्रेस
10 सचिन्द्र चौधरी 01 जनवरी 1966

11 जनवरी 1966

24 जनवरी 1966

11 जनवरी 1966

24 जनवरी 1966

13 मार्च 1967

लाल बहादुर शास्त्री
इंदिरा गांधी

इंडियन नेशनल कांग्रेस
11 मोरारजी देसाई 13 मार्च 1967 16 जुलाई 1969 इंदिरा गांधी इंडियन नेशनल कांग्रेस
12 इंदिरा गांधी 16 जुलाई 1969 27 जून 1970 इंदिरा गांधी इंडियन नेशनल कांग्रेस
13 यशवंतराव चव्हाण

27 जून 1970
18 मार्च 1971

18 मार्च 1971
10 अक्टूबर 1974

इंदिरा गांधी इंडियन नेशनल कांग्रेस
14 चिदंबरम सुब्रमण्यम 10 अक्टूबर 1974 24 मार्च 1977 इंदिरा गांधी इंडियन नेशनल कांग्रेस
15 हरिभाई एम. पटेल 26 मार्च 1977 24 जनवरी 1979 मोरारजी देसाई जनता पार्टी
16 चरण सिंह 24 जनवरी 1979 16 जुलाई 1979 मोरारजी देसाई जनता पार्टी
17 हेमवती नंदन बहुगुणा 28 जुलाई 1979 19 अक्टूबर 1979 चरण सिंह जनता पार्टी (सेक्युलर)
18 आर. वेंकटरमन 14 जनवरी 1980 15 जनवरी 1982 इंदिरा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19 प्रणब मुखर्जी

15 जनवरी 1982
31 अक्टूबर 1984

31 अक्टूबर 1984
31 दिसंबर 1984

इंदिरा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20 वी.पी. सिंह 31 दिसंबर 1984

14 जनवरी 1985

30 मार्च 1985

25 सितम्बर 1985

14 जनवरी 1985

30 मार्च 1985

25 सितम्बर 1985

24 जनवरी 1987

राजीव गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21 राजीव गांधी 24 जनवरी 1987 25 जुलाई 1987 राजीव गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 एन. डी. तिवारी 25 जुलाई 1987 25 जून 1988 राजीव गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23 शंकरराव भावराव चव्हाण 25 जून 1988 02 दिसम्बर 1989 राजीव गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
24 मधु दंडवते 05 दिसम्बर 1989 10 नवम्बर 1990 वी. पी. सिंह जनता दल

(राष्ट्रीय मोर्चा)

25 यशवंत सिन्हा 21 नवंबर 1990 21 जून 1991 चन्द्रशेखर

समाजवादी जनता पार्टी
(राष्ट्रीय मोर्चा)

26 मनमोहन सिंह 21 जून 1991 16 मई 1996 पी. वी. नरसिम्हा राव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
27 जसवंत सिंह 16 मई 1996 01 जून 1996 अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी
28 पी. चिदंबरम 01 जून 1996 21 अप्रैल 1997 एच. डी. देवेगौड़ा

तमिल मनीला कांग्रेस
(संयुक्त मोर्चा)

29 इन्द्र कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 01 मई 1997 इन्द्र कुमार गुजराल

जनता दल
(संयुक्त मोर्चा)

30 पी. चिदम्बरम 01 मई 1997 19 मार्च 1998 इन्द्र कुमार गुजराल

तमिल मनीला कांग्रेस
(संयुक्त मोर्चा)

31 यशवन्त सिन्हा

19 मार्च 1998
13 अक्टूबर 1999

13 अक्टूबर 1999
01 जुलाई 2002

अटल बिहारी वाजपेई

भारतीय जनता पार्टी

(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)

32 जसवंत सिंह 01 जुलाई 2002 22 मई 2004 अटल बिहारी वाजपेई

भारतीय जनता पार्टी

(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)

33 पी. चिदंबरम 23 मई 2004 30 नवंबर 2008 मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
34 मनमोहन सिंह 30 नवंबर 2008 24 जनवरी 2009 मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
35 प्रणब मुखर्जी

24 जनवरी 2009
23 मई 2009

22 मई 2009
26 जून 2012

मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
36 मनमोहन सिंह 26 जून 2012 31 जुलाई 2012 मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
37 पी. चिदंबरम 31 जुलाई 2012 26 मई 2014 मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
38 अरुण जेटली 26 मई 2014 30 मई 2019 नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी
39 निर्मला सीतारमण 31 मई 2019 अभी तक नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी

इसे भी पढ़ें - एक्सपर्ट से जानें अपने घर के लिए बजट प्लान करने का सही तरीका

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP