फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार 2.0 का बजट कई मायनों में खास होने जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मोदी सरकार 2.0 के लिए अर्थव्यवस्था को वापस ढर्रे पर लाना एक चुनौती है और 2025 तक 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने का हमारा उद्देश्य वाकई काफी बड़ा है और ये बजट उसमें पहली सीढ़ी होगा। सरकार और अर्थशास्त्रियों को लग रहा है कि ये बजट इस साल अर्थव्यवस्था का नया आयाम लिखेगा। Herzindagi आपको Budget 2020 Live Updates देने जा रही है। तो जुड़े रहिए हमसे और जानिए लाइव अपडेट्स।
निर्मला सीतारमणने सबसे पहले अरुण जेटली को अभिनंदन किया और कहा कि #GST के बारे में बताया। इस अपडेट में निर्मला सीतारमन ने अरुण जेटली को जीएसटी का अहम आर्किटेक्ट बताया।
पैन इंस्टेंट अलॉटमेंट-
अब सरकार ऐसा प्रावधान लेकर आएगी कि आधार कार्ड के आधार पर पैन इंस्टेंट मिल जाएगा। पैन कार्ड का फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए ये घोषणा
पिछले बजट में 1 लाख 50 हज़ार रुपए का फायदा अफोर्डेबल हाउसिंग लोन के तहत मिलना था। उसकी अवधि को 1 साल और बढ़ाया गया है। ये हाउसिंग लोन फायदा पिछले साल के बजट में पेश किया गया था।
हाउसिंग लोन की स्कीम का फायदा लेने के लिए 1 साल की अवधि बढ़ाई गई अब ये 31 मार्च 2021 हो जाएगी।
इनकम टैक्स पर की गई ये घोषणाएं-
नया सिंपल परर्सनल इनकम टैक्स रिजीम आएगा। जहां इनकम टैक्स के रेट घट जाएंगे।
5 लाख से 7.5 लाख तक की आय वाले लोगों को अब 10% टैक्स देना होगा। अभी तक वो 20% टैक्स दे रहे हैं।
7.5 से 10 लाख तक के लोगों को 15% टैक्स ही देना होगा। अभी तक वो 20% देते थे।
10 लाख से 12.5 लाख के बीच आय वाले लोगों को 20% टैक्स देना होगा। अभी तक 30% देना होगा।
12.5 लाख से 15 लाख के बीच आय वाले लोगों को 25% टैक्स देना होगा। अभी तक 30% होता था।
15 लाख से ऊपर आय वालों को 30% टैक्स ही देने होंगे।
15 लाख तक आय वालों का टैक्स बर्डन 78000 रुपए तक कम हो जाएगा।
डायरेक्ट टैक्स पर ये घोषणाएं-
नई कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स कम हुआ। नई कंपनियों के लिए 15% और पुरानी कंपनियों के लिए 22% किया गया। व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा। सरकार को इससे काफी नुकसान होगा शॉर्ट टर्म में, लेकिन आगे चलकर बहुत फायदा हो सकता है।
जीडीपी में बहुत कम ग्रोथ-
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीडीपी में सिर्फ नॉमिनल ग्रोथ हुई है। सिर्फ 10% ग्रोथ की उम्मीद है। फिस्कल डेफिसिट 3.8% है ये FY20 के लिए है और FY21 के लिए अनुमानित 3.5% होगी।
LIC IPO की बड़ी घोषणा-
सरकार LIC को भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करने वाली है। अब लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा IPO होगा।
पेंशन स्कीम में अपडेट-
12:49 am: पेंशन फंड रेग्युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्ट में बदलाव होगा। सरकारी कर्मचारियों के एनपीएस ट्रस्ट को पीएफआरडीएआई से अलग किया जाएगा। इसमें सरकार की जगह कर्मचारी को ही पेंशन ट्रस्ट बनाए जाने का अधिकार होगा।
सरकार इसका पूरा ध्यान रख रही है कि लोगों का पैसा न डूबे।
इस साल राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.8 % रहने का अनुमान है। अगले साल ये 3.5 % रहने का लक्ष्य रखा गया है।
इनवेस्टर्स के लिए बड़ा ऐलान-
12:46 am: अगर बैंक डूबता है तो अभी तक इंश्योरेंस कवर 1 लाख था। अब निवेशकों और खाता धारकों के लिए 5 लाख रुपए की गारंटी होगी। उनका पैसा और भी ज्यादा सुरक्षित होगा।
12:40 am: नए राज्यों के लिए 2020-21 में 30,757 करोड़ रुपए बजट में डाले गए हैं। लद्दाख संघ के लिए राज्य क्षेत्र में 5958 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।
एयर पॉल्यूशन के लिए बड़ा ऐलान-
12:30 am: साफ हवा और प्रदूषण से बचने के लिए कई उपाय होंगे। इसमें 4 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।
टूरिज्म के लिए बड़ी घोषणाएं-
12:26 am: टूरिज्म के लिए पुरातत्व जगहों पर म्यूजियम बनेंगे। इसमें हस्तिनापुर, शिवसागर, डोलवीरा, अदिचेल्लनूर, राखीगढ़ी के अलावा, रांची में ट्राइबल म्यूजियम होगा। इसी के साथ, टूरिज्म बढ़ाने के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रवाधान होगा।
ये सरकार दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए सीरियस है और इनके लिए 9500 करोड़ रुपए इसके लिए प्रोवीजन दिए गए हैं।
महिलाओं के लिए ये स्कीम-
12:22 am: कम उम्र में महिलाओं की शादी को रोकने के लिए काम किया जाएगा। एक टास्क फोर्स बनेगी जो 6 महीने में इस पर दोबारा काम करेगी। 35 हज़ार करोड़ रुपए पोषण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होंगे।
12:20 am: महिलाओं के लिए बहुत सी स्कीम लाई गई हैं। 28,600 करोड़ रुपए का प्रावधान महिलाओं की स्कीम्स पर होगा।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान सफल रहा है। 'पोषण मां के स्वास्थय्य के लिए जरूरी है। ये बच्चों के लिए भी अहम है। आंगनबाड़ी सेविकाएं स्मार्टफोन के जरिए पोषण की स्थिति बताएं। पोषण अभियान के जरिए 6 लाख सेविकाएं इसी काम के लिए हैं। 6 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं।'
बिजली हो सकती है सस्ती-
12:20 am: 22000 करोड़ पावर और एनर्जी सेक्टर के लिए। प्री-पेड स्मार्ट मीटर की शुरुआत होगी ताकि लोग अपनी शर्तों पर अपने हिसाब से बिजली ले पाएं। ये स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों से बेहतर फायदे लेने के लिए लगाए जाएंगे। प्रीपेड रेट से अपने सप्लायर चुनने का अधिकार होगा। धीरे-धीरे पुराने मीटर हटाए जाएंगे।

12:15 am:
100 और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। उड़ान स्कीम का डेवलपमेंट और तेज़ी से होगा। 1.7 लाख करोड़ की राशी ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए गए।
रेलवे के लिए बड़ी घोषणा-
12:00 am: अनमैन्ड क्रॉसिंग खत्म करने को लेकर निर्मला सीतारमण की बड़ी घोषणा। 550 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू किए गए। रेलवे की खाली जमीनों पर सोलर एनर्जी केंद्र। बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए तेजस जैसी कई ट्रेन शुरू की जाएंगी। बेंगलुरु सबर्बन ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत। 27,000 किलोमीटर लंबी रेल लाइन्स को विद्युतिकृत करने की कोशिश।
राजमार्गों के विकास में तेज़ी लाई जाएगी।
देश में मैन्युफेक्चरिंग हब बनाया जाएगा-
अपने बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि वो इन्वेस्टमेंट क्लियरेंस सेल बनवाएंगी। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए नई स्कीम होगी। इसमें मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शामिल होंगे। अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है।
हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज-
11:55 am: शिक्षा के लिए मोदी सरकार ने कुछ खास स्कीम निकाली हैं।
ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम के अलावा, युवा इंजीनियर्स को इंटर्नशिप की सुविधा दी जाएगी। हायर लेवल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। दुनिया भर के छात्रों को भारत में पढ़ने की सुविधाएं दी जाएंगी। भारत के छात्रों को भी अफ्रीका और एशिया के अन्य देशों में भेजा जाएगा।
एजुकेशन एंड स्किल-
11:43 am: 99,300 करोड़ एजुकेशन के लिए और स्किल डेवलपमेंट के लिए 3000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव।
2030 तक भारत में सबसे ज्यादा कर्मकाजी पॉपुलेशन होगी। निर्मला सीतारमण ने गरीब स्टूडेंट्स के लिए डिग्री लेवल फुल फ्लेज ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की। नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी और नैशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का प्रपोजल। इसके साथ, हर डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के साथ एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना। इस स्कीम की डिटेल्स जल्दी दी जाएगी।
स्वच्छता के लिए बड़ी घोषणा-
11:40 am: जल जीवन मिशन के लिए 3.60 लाख करोड़ दिए गए, स्वच्छ भारत मिशन के लिए लभगग 12,300 करोड़ रुपए का आवंटन।
हेल्थ सेक्टर के लिए की बड़ी घोषणा-
11:38 am: इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया है। 'टीबी हारेगा देश जीतेगा' कैम्पेन का विस्तार, आयुष्मान भारत और जन औषधी योजना को बढ़ाया गया। 69000 करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए दिए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत और अस्पताल आएंगे।
कृषि सेक्टर के लिए 2.83 लाख करोड़-
11:26 am: 2.83 लाख करोड़ रुपए किसानों के लिए अलोकेट किए गए हैं। ये सभी 16 प्वाइंट्स के लिए है जो निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में किसानों के लिए खास घोषणाएं की हैं।
किसानों के लिए बड़े ऐलान-
11:30 am: किसानों के लिए निर्मला का बड़ा ऐलान, बजट में पेश किया 16 सूत्रीय फॉर्मूला लागू किया जाएगा। किसानों के लिए जैविक खेती, खास ट्रेन और प्लेन यात्रा जो किसानों के लिए सहायक हो ताकि उनके फसल समय पर पहुंचाई जा सके।
1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट के तहत राज्य सरकारों को सपोर्ट किया जाएगा
2. 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए काम किया जाएगा। बड़ी योजनाएं चलाई जाएंगीय़
3. मुद्रा योजना और नाबार्ड की तरफ से किसानों के लिए कई सारे फायदे दिलाए जाएंगे
4. खास तौर पर रेल कोच बनाए जाएंगे ताकि अगर कोई खराब होने वाला सामान है तो हर जगह समय पर पहुंचाए जाएंगे।
5. कृषि उड़ान भी लॉन्च की जाएगी जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर होगी
6. कुसुम स्कीम के जरिए किसानों को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा, 20 लाख किसानों को इसका फायदा होगा। साथ ही 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जा सकेगा।
राज्य सरकारों को दिया जाएगा प्रोत्साहन-
11:25 am: 100 जिलों में जहां पानी की कमी है वहां बहुत ध्यान दिया जाएगा। PM कुसुम स्कीम से किसानों को फायदा हुआ है। 20 लाख किसानों के लिए सोलर पंप सेटअप करने की घोषणा। इसके साथ ही 15 लाख अन्य किसानों को सोलर ग्रिड दी जाएगी।
पहली घोषणा Aspirational India के लिए-
11:22 am: किसानों की इनकम दुगनी करने की ओर काम किया जा रहा है। 6.11 करोड़ किसानों के लिए बीमा योजना।
निर्मला सीतारमन ने कहा कि केंद्र सरकार का ऋण मार्च 2014 में 52.2% था और अब 48.7% मार्च 2019 में रह गया था।
कश्मीरी में बोली कहावत-
11:20 am: हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा है। हमारा वतन डल लेक में खिलते हुए कमल जैसा है। नवजवानों के गर्म खून जैसा। मेरा वतन-तेरा वतन, हमारा वतन दुनिया का सबसे प्यारा वतन।
ये बजट तीन अहम हिस्सों में बांटा गया है।
11:15 am: 'पहला एस्पिरेशनल इंडिया जहां समाज के हर समुदाय को काम और अधिकार मिलेंगे।
इकोनॉमिक रिफॉर्म-
जहां सबका साथ और सबका विकास पर काम होगा।
केयरिंग सोसाइटी-
जहां सभी को फायदा होगा। '
11:05 am: निर्मला सीतारमण ने जीएसटी के फायदे और देश पर उसके असर के बारे में बताया। एक घर में अब लोग 4% के लगभग महीने में सेव कर लेते हैं। ये सब कुछ जीएसटी के कारण हुआ है। इस समय निर्मला सीतारमन ने हेल्थ केयर और आयुष्मान भारत के साथ, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना और बहुत सारी स्कीम्स के बारे में बात की।
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman and MoS Finance Anurag Thakur arrive at the Parliament, to attend Cabinet meeting at 10:15 am. #Budget2020 pic.twitter.com/GgY2Govlv1
— ANI (@ANI) February 1, 2020
इस बार बजट को हम आसान भाषा में आपको समझाएंगे ताकि आपको कोई भी दिक्कत न हो। बजट से जुड़ी बारीकियां भी आपको बताएंगे। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण किस तरह से अपने बजट को पेश कर रही हैं और खास तौर पर महिलाओं के लिए क्या असर होगा इसे भी बताएंगे।
बजट 2020 आप पर क्या असर करेगा इसका पूरा लेखा जोखा Herzindagi की तरफ से आपको बताया जाएगा। क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा और महिलाओं के लिए खास तौर पर कौन सी योजना का क्या फायदा होगा इसे जानने के लिए आप हमसे जुड़ी रहिए।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों