इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व

पेड़-पौधें जितना हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उतना ही उनका इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पेड़-पौधों में साक्षात भगवान वास करते हैं। 
Guest Author
Updated:- 2023-07-27, 17:59 IST
expert astro for aamla puja

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का स्वरूप माना जाता है। इनकी विधिवत पूजा करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है। ऐसी मान्यता है, कि पेड़-पौधों में भगवान विराजते हैं। 

वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि किस पेड़-पौधें में देवी-देवताएं वास करते हैं और उनकी पूजा किस दिन करने से लाभ होता है, इसे जानना जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि दिन के अनुसार कौन से पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए। जिससे व्यक्ति को कभी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

सोमवार को पीपल के पेड़ की पूजा से मिलेगा भगवान शिव  का आशीर्वाद

peepal puja

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। सोमवार के दिन पीपल के पेड़ की उपासना करें। इससे कोर्ट-कचहरी के मामलों में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Wearing Tree Roots: इन पेड़ों की जड़ों को पहनने से मिलते हैं ये लाभ

मंगलवार के दिन नीम के पेड़ की पूजा से मिलेगा पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद

मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के पिछले जन्म के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना करें। इसके साथ ही नीम के पेड़ की पूजा भी मुख्य रूप से करें, क्योंकि नीम के पेड़ का संबंध सीधे मंगल ग्रह से हैं। इस दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करें, इससे आपको शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। 

बुधवार को आंवले के पेड़ की पूजा से मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद 

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय) की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसी के साथ इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा अवश्य करें। 

इसे जरूर पढ़ें - इन पांच पेड़-पौधों को कलावा बांधने से पलट सकती है किस्मत

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा से मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

banana tree worship

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन केले की पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करती हैं, उनके जीवन में कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। 

शुक्रवार को केले, आंवले और तुलसी की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

tulsi puja

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन खासकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ केले, आंवले और तुलसी की पूजा करने का विधि-विधान है। 

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा से मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद 

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। अगर किसी जातक के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, तो शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले शनिदेव की पूजा करें और इस दिन खासकर पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है।

रविवार के दिन किसी भी पेड़-पौधे के विशेष महत्व के बारे में नहीं बताया गया है। ध्यान रहे, इस दिन भूलकर भी तुलसी, पीपल, आंवला आदि को न छुएं।

 

दिन के अनुसार पेड़-पौधों की पूजा करें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें, इसके साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से

image credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।