हम सभी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कभी न कभी उन्हें गिफ्ट जरूर देते हैं। हर कोई अपने हिसाब से गिफ्ट देता है। साथ ही वेलेंटाइन डे आने वाला है ऐसे में कई लोग यह प्लानिंग करते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर को क्या देना है। गिफ्ट के मामलों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कई मंहगे और नायाब गिफ्ट मिले हैं। अनुष्का से लेकर करीना तक बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें वेलेंटाइन डे पर सबसे महंगे और खूबसूरत गिफ्ट मिले हैं। बता दें कि इन गिफ्ट की कीमत लाखों-करोड़ों की है। साथ ही क्या आप जानना चाहते हैं कि किस एक्ट्रेस को सबसे मंहगे गिफ्ट मिले तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
अनुष्का शर्मा
लंबे समय से विराट कोहली को डेट करने के बाद साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी में तब्दील कर दिया था। इन दोनों को ही पावरफुल कपल माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही अपने -अपने काम में माहिर हैं। अक्सर कई बार दोनों को एक-साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है और दोनों एक दूसर से बेहद प्यार करते हैं।
वैसे तो कपल्स एक दूसरे को हमेशा गिफ्ट देते ही रहते हैं। लेकिन क्योंकि वेलेंटाइन डे में आने में कुछ दिन बचे हैं ऐसे में अपने डियर वन को लोग अच्छा सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश करते हैं। विराट कोहली ने वैसे तो कई बार अनुष्का को गिफ्ट दिए हैं। लेकिन बता दें कि विराट कोहली ने वेलेंटाइन डे पर अनुष्का को बेहद मंहगा गिफ्ट दे चुके हैं। विराट ने अनुष्का को रूबी नेकलेस गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स पर एक साथ देखा गया है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। साथ ही ऐसा कहा जा रहा था कि इन आलिया और रणबीर ने सगाई कर ली है। लेकिन ऐसा नहीं था यह बस एक अफवाह थी। बता दें कि वेलेंटाइन डे पर रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को लग्जरी ब्रांड चोपर्ड का एक बहुत महंगा ब्रेसलेट गिफ्ट किया।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होनें केवल भारत में ही नहीं बल्कि अपने काम और मेहनत के चलते विदेश में भी अपना नाम रोशन किया है। हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस को कई साल डेट करने के बाद प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी और हाल ही में प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी थी। बता दें कि निक ने वेलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड टिफ़नी एंड कंपनी का नेकलेस और झुमके का सेट गिफ्ट किया था।
इसे भी पढ़ें:प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने साल 2012 में नवाब सैफ अली खान से शादी रचाई थी। अक्सर सैफ अली खान और करीना कपूर को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है और सैफ करीना कपूर पर खूब खर्चा भी करते हैं। वह करीना कपूर को कुछ न कुछ गिफ्ट करते रहते हैं। लेकिन बता दें कि वेलेंटाइन डे पर सैफ ने करीना को Bvlgari की महंगी अगूंठी गिफ्ट की थी और इस अंगूठी की कीमत करोड़ो में है।
इसे भी पढ़ें:आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरह ही Cute है उनकी लव स्टोरी, देखें तस्वीरें
सुजैन खान
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वालेऋतिक रोशन ने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड सुजैन खान से साल 2000 में शादी रचाई थी। सुजैन ने ऋतिक रोशन को करीब 4 साल तक डेट किया था। हालांकि, अब यह दोनों साथ नहीं है क्योंकि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है। लेकिन दोनों ने एक साथ काफी खूबसूरत समय बिताया है और बता दें कि वेलेंटाइन डे पर ऋतिक ने सुजैन को डायमंड की रिंग गिफ्ट की थी। यह रिंग देखने में बेहद खूबसूरत थी और कहा जाता है कि इस रिंग की कीमत करोड़ों में है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram.Com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों