बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मिला भारत का पहला 'मेंटल हेल्थ एंबेसडर' बनने का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी लोगों को जागरूक

दीपिका पादुकोण को भारत का पहला 'मेंटल हेल्थ एम्बेसडर' बनाया गया है जो वास्तव में एक सम्मान की बात है। आइए आपको बताते हैं कि दीपिका को यह सम्मान क्यों मिला है और उनकी क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी। 
Updated:- 2025-10-11, 18:14 IST
image

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली 'मेंटल हेल्थ एम्बेसडर' के रूप में चुना है। वास्तव में यह एक बड़ा कदम है, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने और इस मुद्दे को सार्वजनिक स्वास्थ्य का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर खबर यह शेयर करते हुए कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, 'मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पहले मानसिक स्वास्थ्य राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाने पर गहरा सम्मान महसूस हो रहा है।' वास्तव में यह एक ऐतिहासिक पहल है जब एक अभिनेत्री को इस सम्मान से नवाजा गया है। यहां जानें दीपिका की जिम्मेदारियां क्या होंगी और वो किस तरह से स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगी।

क्या होंगी दीपिका पादुकोण की जिम्मेदारियां

अपनी नई भूमिका में, दीपिका पादुकोण जागरूकता बढ़ाने, रूढ़ियों को कम करने और मदद मांगने वाले व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगी। वह टेली मानस और अन्य सरकारी समर्थित मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों को भी बढ़ावा देंगी। इसके अलावा वह देश भर में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक समान पहुंच बनाए रखने के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप विकसित करने में मंत्रालय का समर्थन करेंगी। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली 'मेंटल हेल्थ एम्बेसडर' चुना गया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

 

दीपिका पादुकोण 'द लीव लव लाफ' की फाउंडर हैं

दीपिका पादुकोण एक्टर 'द लीव लव लाफ' (LLL) फाउंडेशन की फाउंडर भी हैं जिसकी स्थापना उन्होंने 2014 में की थी। इसका उद्देश्य लोगों को तनाव से दूर रखना है। पिछले एक दशक में, लिव लव लाफ ने आठ राज्यों के 15 जिलों में फैले अपने ग्रामीण सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से 21,900 से अधिक मानसिक तनाव से जूझने वाले लोग और उनके देखभाल करने वालों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Live Love Laugh Foundation (@tlllfoundation)

स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने कही ये बात

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने कहा, 'दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर आम चर्चा को बढ़ावा देगी और लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक दृष्टि से मान्यता दिलाने में अहम साबित होगी।' दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह जेपी नड्डा और पुण्य सलीला श्रीवास्तव के साथ नजर आईं। दीपिका ने यह भी कहा उन्होंने कहा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, हमारे देश ने मानसिक स्वास्थ्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य का केंद्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों दीपिका पादुकोण ने पहना हिजाब और लंबी दाढ़ी में नजर आए रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पर बहस के बीच जान लीजिए असली वजह

पति रणवीर ने कही ये बात

दीपिका के लिए इस अनाउंसमेंट बाद, रणवीर सिंह ने दीपिका की पोस्ट को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें बहुत गर्व है। रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम पर यह रिएक्शन पत्नी दीपिका के लिए प्यार दिखाता है जो अक्सर उनकी सभी पोस्ट में देखने को मिलता है। 

यह मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।