Bigg Boss 16: बिग बॉस के 16वें सीजन ने आते ही धूम मचानी शुरू कर दी है। इस बार बिग बॉस के घर में कई नामी चहरे नजर आ रहे हैं। इन्ही चहरों में से एक साजिद खान भी हैं जो इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं।
लंबे समय से गायब साजिद खान को बिग बॉस में खूब लाइमलाइट मिल रही है। वहीं कुछ लोग उनके बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि वो उन्हें घर से निकालना चाह रहे हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। साजिद खान को इन दिनों घर से बाहर निकालने की बाते हो रही है। कारण है उन पर लगा मीटू का आरोप। चलिए मामला अच्छे समझने के लिए पहले यह जानते हैं कि आखिर मीटू आरोप है क्या।
क्या है MeToo Movement?
मीटू एक आंदोलन है जो यौन शोषण से शिकार हुई महिलाओं के लिए शुरू हुआ है। अमेरिकी ऐक्टिविस्ट ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी। महिलाओं के खिलाफ हो रही बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इस कैंपेन की शुरुआत की गई थी। इसी मूवमेंट के तहत साजिद खान समेत तमाम स्टार्स पर आरोप लगाए गए थे।
इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 16: जानें साजिद खान का जेल से लेकर हिट फिल्में देने तक का सफर
साजिद खान पर भी लग चुका है आरोप
एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि साजिद खान ने 2011 में उन्हें अनकंफर्टेबल फिल कराया था जब वो उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर का इंटरव्यू देने गई थी। उनके अलावा शर्लिन चोपड़ा, जिया खान और मंदना करीमी जैसी एक्ट्रेस ने भी साजिद खान पर आरोप लगाया था।
नाना पाटेकर
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मी टू के तहत गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री ने उनपर 25 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा भी चलाया था।
सुभाष कपूर
सुभाष कपूर का नाम बॉलीवुड के तम निर्देशकों में से एक है। उन पर गीतिका त्यागी नाम की एक्ट्रेस ने 2014 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस का कहना था कि सुभाष कपूर ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की है।
आलोक नाथ
टीवी के संस्कारी बाबू जी के नाम से फेमस आलोक नाथ पर भी आरोप लगा गया है। उनपर जबरदस्ती का आरोप लगा था जिसके बाद वो विवादों से घिर गए थे।
कैलाश खेर
फेमस सिंगर कैलाश खेर भी मीटू के आरोप से बचे नहीं थे। उनप फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आई थी।
इसे भी पढ़ेंः ये हैं बिग बॉस के वे कपल्स जिन्होनें शो खत्म होने के बाद रचाई शादी
इन नामों के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर मीटू कैंपेन के तहत आरोप लग चुके हैं। बहराहल साजिद खान इसी वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हे लगातार घर से बाहर निकलने की मांग हो रही है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram, Twitter
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।