भाई दूज भारत में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और संबंधों का प्रतीक है। यह त्योहार दिपोत्सव के पांचवें दिन कार्तिक मास की द्वादशी को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए पूजा करती हैं। वे अपने भाइयों को तिलक करके उन्हें मिठाई और उपहार देती हैं। भाई भी अपनी बहनों के प्रति प्यार और स्नेह प्रकट करते हैं और उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की सलामती के लिए पान भी खिलाती हैं। अब ऐसे में भाईदूज के दिन भाई को पान खिलाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पान को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भाई को पान खिलाकर बहन अपने भाई को शुभकामनाएं देती है और उसके जीवन में खुशहाली की कामना करती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर भाई परकोई मुसीबत आने वाली होती है, तो बहनें अपने भाई को पान खिलाकर उस मुसीबत को रोक लेती है।
मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भाईदूज के दिन भाई को पान खिलाने से बहनों को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है और उन्हें सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहते हैं कि पान को बेहद मंगलकारी भी माना गया है। इसे भाईयों को खिलाने से उन्हें आरोग्य का भी वरदान मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj Kab hai 2024: 2 या 3 नवंबर, भाई दूज या यम द्वितीया कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व
धार्मिक महत्व के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो बहनें अपने भाई को भाईदूज के साथ पूजा और तिलक करने के बाद पान खिलाती हैं, उन्हें कभी भी अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है और यमराज देव भाई-बहनों को यमलोक की यातनाएं भी नहीं देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - कैसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत? जानें इस त्योहार की कहानी और दिलचस्प बातें
पान को हिंदू धर्म में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा बनी रहती है। से घर में रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। पान को विघ्न निवारण का भी साधन माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।