Bhai Dooj 2023 Date Time & History: जल्द ही भारत के अलग-अलग राज्यों में भाई-बहन भाई दूज मनाएंगे। इस त्योहार को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दिन मनाया जाता है। अक्सर लोग भैया दूज को सेलिब्रेट तो करते हैं, मगर उन्हें इसके पीछे की कहानी मालूम नहीं होती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं भैया दूज का इतिहास, कहानी, तिथि और शुभ मुहूर्त समेत सारी जानकारी।
यम जब अपनी बहन यमुना से मिलकर विदा ले रहे थे, तो उनकी बहन ने उनसे एक चीज मांगी थी। यमुना ने कहा था कि आप हर वर्ष इस दिन मेरे घर आएं। यहीं से भाई दूज की शुरुआत हुई और हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाने लगे।
इसे भी पढ़ेंः Bhai Dooj Kab Hai 2023: कब है भाई दूज 14 यह 15 नवंबर? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
यम और यमुना सूर्य और उनकी पत्नी संज्ञा के बच्चे हैं। कहा जाता है कि यम जब यमुना के घर गए तो उनकी बहन ने तिलक लगाया और भाई को भोजन करवाया। यमुना ने भाई यम का इतने अच्छे से स्वागत किया कि भाई यम ने उसे खुश होकर वरदान मांगने के लिए कहा। वरदान में यमुना ने अपने भाई से कहा कि हर साल आप इस दिन मेरे घर आना। इसी को देख हर भाई-बहन ने भाई दूज को मनाना शुरू किया।
भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व के पीछे का श्रेय यमुना जी को जाता है। इसी को देखकर ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यमुना जी की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भाई और बहन को विशेष फल मिलते हैं।
इस साल भाई दूज की 2 तारीख सामने आ रही है। 14 नवंबर के दिन भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक है। वहीं, 15 नवंबर को शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
इसे भी पढ़ेंः Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इन चीजों से करें भाई को तिलक, जीवन में मिलेगी सफलता
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।