हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाईदूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और भगवान से उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना करती हैं। पूजा में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए बहनें हर एक नियम का पूरी सजगता से पालन करती हैं। वहीं कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनसे लोग अनजान होते हैं, वो है इस दिन शुभ रंगों के कपड़ों में भाई का तिलकक करना। ऐसी मान्यता है कि अगर बहनें अपनी राशि का ध्यान रखने शुभ रंगों के कपड़े पहनेंगी और शुभ समय में तिलक लगेंगी तो उनके आपसी रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होगा जो आप भाईदूज के दिन पहन सकती हैं।
मेष राशि की बहनों के लिए इस साल भाईदूज पर लाल रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ है। इस दिन तिलक के लिए लाल और पीला रंग ही आपके लिए सर्वोत्तम माने गए हैं। यदि आपका भाई भी मेष राशि का है, तो दोनों ही लाल रंग के वस्त्र पहनें। इससे आपके भाई-बहन की रिश्ते में मिठास बनी रहती है।
वृषभ राशि की महिलाएं अगर भाईदूज पर क्रीम कलर के वस्त्र पहनें तो आपको इसके शुभ लाभ मिल सकते हैं। आप भाई को जो भी उपहार दें उसमें अगर चांदी की वस्तुएं दें तो आपको अच्छे फल मिलते हैं।
मिथुन राशि की की बहनों को भाईदूज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप वही रंग पहनें और भगवान गणेश का स्मरण करते हुए तिलक करें तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bhai Dooj Date 2025: 22 या 23 कब मनाया जाएगा भाईदूज का त्योहार? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
कर्क राशि की बहनों को भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। तिलक करने से पहले आप सिर पर चुन्नी पहनें तो यह पर्व अधिक लाभदायक बन सकता है। भाई को देने वाले उपहार में भी आप पीले रंग के दें।
सिंह राशि की बहनें यदि आप लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगी तो यह बहुत शुभ होगा। पूजा करते समय आप माता दुर्गा या शक्ति का स्मरण करें तो आपको इसके शुभ लाभ होगा।
कन्या राशि की बहनें भाईदूज के दिन हरे या नीले रंग के वस्त्र पहनकर सुबह जल्दी तिलक करना चाहिए। यदि संभव हो तो गाय को चारा खिलाएं और पूजा के समय भाई को तिलक लगाएं, इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें
तुला राशि की बहनें भाईदूज के दिन अगर क्रीम या लाल रंग के वस्त्र पहनें तो आपके भाई के जीवन में । पूजा के समय आदि शक्ति का स्मरण करते हुए भाई के माथे पर लाल रंग से तिलक करना शुभ माना जाता है।
अगर आपको राशि वृश्चिक है तो आपके लिए बैंगनी रंग के वस्त्रों में भाई का तिलक करना अत्यंत शुभ हो सकता है। अगर आप तिलक करते हुए विघ्नहर्ता गणपति का स्मरण करेंगी तो भाई को भविष्य में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि की बहनों को भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और केसर युक्त तिलक करना चाहिए, जिससे भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है। पूजा के समय आपको 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का स्मरण करना लाभदायक होता है।
मकर राशि की बहनों को भाईदूज के दिन नीले रंग का वस्त्र पहनकर भाई के माथे पर तिलक करना चाहिए। आपको तांबे के पात्र में तिलक सामग्री रखनी चाहिए और नीले वस्त्र में पूजा करनी चाहिए।
कुंभ राशि की बहनों को भाईदूज के दिन स्लेटी या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं। आपके रिश्ते को इस उपाय से मजबूती मिलेगी और सदैव प्रेम बना रहेगा।
मीन राशि की बहनें अगर भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनेंगी और भाई को रोली से तिलक करेंगी तो आपके रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। तिलक की इस विधि से भाई की खुशहाली और समृद्धि सुनिश्चित होती है।
भाईदूज के दिन राशि अनुसार बहनों द्वारा पहने गए अलग रंगों के कपड़े भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।