image

Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025: भाईदूज पर कब करें तिलक? सही तिथि, शुभ मुहूर्त और तिलक लगाने की विधि यहां जानें

Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025: गोवर्धन के बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में बहन अपने भाई को टीका करती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। ऐसे में आप पंडित जी से जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त, ताकि आपका भाईदूज का त्योहार अच्छे से बन सके।
Editorial
Updated:- 2025-10-23, 04:43 IST

दिवाली और गोवर्धन के बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन-भाई को टीका करती है और लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। आप भी अपने भाई को इस दिन टीका करेंगी, तो इसके लिए आप सही मुहूर्त और तिथी का ध्यान रखें। साथ ही विधि का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि आपके भाईदूज का त्योहार अच्छे से बन सके। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने मुहूर्त, विधि और तिथि की जानकारी आर्टिकल में शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

भाईदूज की तिथि क्या है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल द्वितीय तिथि 22 अक्टूबर रात 8 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन 23 अक्टूबर रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 23 अक्टूबर को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ही आप अपने भाई को टीका कर सकती हैं। साथ ही भाईदूज की पूजा कर सकती हैं।

1 - 2025-10-16T143302.449

भाईदूज तिलक मुहूर्त क्या है? (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025)

23 अक्टूबर 2025 को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकेंगी। इस मुहूर्त में ही आप अपने भाई को तिलक करके उसकी लंबी आयु की कामना करें। इससे आप सही समय में अपने भाई को तिलक लगा पाएंगी।

2 - 2025-10-16T143300.687

इसे भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें

भाईदूज का तिलक लगाने की जानें विधि (Tilak Lagane ki Vidhi)

  • भाईदूज पर भाई का तिलक होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भाई को बहन के घर जाकर टीका करवाना चाहिए, ताकि दोनों के बीच प्यार बना रहे।
  • भाईदूज का तिलक करने के लिए आपको सबसे पहले आटे का चौमुखी दीया बनाना है।
  • इसके बाद आपको घी का दीपक जलाकर टीके की थाली को सजाना है।
  • इसमें आप सूखा गोला और रूमाल जरूर रखें, जो आप अपने भाई को देंगी।
  • फिर आपको अपने भाई को रोली का तिलक करना है।
  • हाथों में कलावा बांधकर उसे गोला और रूमाल देना है।
  • इसके बाद भाई की आरती करनी है।
  • फिर आपको अपने भाई को अपने हाथों से कुछ मीठा बनाकर खिलाना है।

3 - 2025-10-16T143255.381

इस तरह के आपका त्योहार पूरा होगा और अच्छे से अपने भाई को टीका कर पाएंगी। इन चीजों का ध्यान रखें। साथ ही पंडित जी के बताए गए मुहूर्त में ही अपने भाई को टीका करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;