Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

आरडी में निवेश करने पर मिलेगा अच्छा ब्याज, जानें बेहतरीन विकल्प

निवेश करना समय की जरूरत है। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं आरडी से जुड़ी जानकारी। जानें कैसे आप आरडी में इंवेस्ट कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।   
Updated:- 2023-04-26, 15:13 IST
image

What is The Best Way to Invest in RD: अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बचत करना भी जरूरी है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर किसी भी परिस्थिती के लिए हमारे पास पैसों का होना बहुत जरूरी है। अब सवाल यह है कि आप सुरक्षित तरीके से सेविंग कैसे करें? बिना किसी जोखिम के निवेश करने के लिए आरडी बहुत अच्छा विकल्प है। इस आर्टिकल में जानें आरडी के कुछ ऐसे विकल्प जो निवेश करने के लिए बेस्ट हैं। 

पहले समझें आरडी है क्या? 

rd scheme

आरडी एक तरह की सावधि जमा है। आरडी में निवेश कर आपको नियमित रकम जमा करनी होती है जो आपको एक निश्चित समय के बाद ब्याज के साथ वापस मिलती है। आरडी में किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है। साथ ही ब्याज भी अच्छी दर पर मिलता है। 

इसे भी पढ़ेंः पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में मिलता है FD जितना ब्याज, आप भी उठाएं फायदा

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में करें निवेश 

पोस्ट ऑफिस में भी आरडी स्कीम चलाई जाती है। कुछ समय पहले तक पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलता था। हालांकि अब ब्याज की दर को बढाकर 6.2 कर दिया गया है। 

इंडसइंड बैंक भी देता अच्छा ब्याज 

rd scheme to invest

अच्छा ब्याज प्राप्त करने के लिए इंडसइंड बैंक भी अच्छा विकल्प है। इंडसइंड बैंक में 5 साल की आरडी पर लगभग 7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है जो काफी ज्यादा है। अगर आप 5 साल तक हर महीने 5 हजार रुपये की रकम आरडी में निवेश करेंगे तो आपको मैच्योरिटी के बाद 3.62 लाख की रकम मिलेगी। 

इसे भी पढ़ेंः Investment Options: पैसे की होगी अच्‍छी बचत, महिलाएं यहां कर सकती हैं निवेश

एक्सिस बैंक 

पोस्ट आफिस और इंडसइंड बैंक की आरडी में निवेश करने के साथ-साथ एक्सिस बैंक भी ब्याज पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी सुरक्षित तरीके से ब्याज करना चाहते हैं आरडी में निवेश करें। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: HerZindagi, Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।