अगर आप हैं 8वीं पास, तो ले सकती हैं 5 लाख तक का लोन? जानें पूरा प्रोसेस

Uttar Pradesh Scheme For Loan:भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई विशेष ऋण योजनाएं चलाई जा रही हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि बड़ा बिजनेस लोन लेने के लिए उच्च शिक्षा या डिग्री की जरूरत होती है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। अगर आप केवल 8वीं पास हैं,तो आपको बता दें कि आप बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 8वीं पास कैंडिडेट्स लोन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
योजना का क्या है लाभ?

उत्तर प्रदेश राज्य के युवा नागरिक इस योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त करने के पात्र हैं। इसके तहत 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण सीधे चयनित आवेदक के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाएगा। इस योजना का नाम Mukhyamantri Yuva Udhyami Vikas Abhiyan है।
इसे भी पढ़ें- नर्सिंग की पढ़ाई करने का देख रही हैं सपना? जानें कैसे और कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन...यहां मिलेगी पूरी जानकारी
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
कौन उम्मीदवार कर सकते हैं 8वीं पास लोन के लिए आवेदन?

इस योजना के तहत आवेदकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक होगा यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और राज्य में उद्यमिता को नए आयाम देगी।
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का परमानेंट निवासी होना चाहिए।
- यूपी के नागरिकों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- नागरिकों को कक्षा 8 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कैसे करें लोन के लिए आवेदन?

उत्तर प्रदेश सरकार की इस तरह की योजनाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाते हैं।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट yuvasathi.in पर जाएं।
- यदि आप नए आवेदक हैं, तो आपको पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद योजना के लिए दिया गया आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज पहचान प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
- सभी विवरण सही से भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आवेदन को सबमिट करें। आपको अपने आवेदन का संदर्भ नंबर मिल सकता है, जिसे भविष्य में ट्रैकिंग के लिए सुरक्षित रखें।
- आपके आवेदन को संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किया जाएगा और फिर पात्रता के अनुसार वित्तीय सहायता या अन्य लाभ दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- नया पर्सनल लोन लें या पुराने पर ही 'टॉप-अप' कराएं? जानिए आपके लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा सस्ता और बेहतर
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।