सभी को पता होनी चाहिए ये 5 बैंकिंग स्कीम, आपके आ सकते हैं बहुत काम

अगर आप बैंक में नया खाता खुलवाने के बारे में सोच रही हैं तो एक बार महिलाओं को मिलने वाली इन स्कीम्स और सेविंग्स अकाउंट्स के बारे में भी जान लें। 
Updated:- 2022-07-08, 19:26 IST
image

महिलाओं के लिए हर सेक्टर में कुछ ऐसी सुविधाएं होती हैं जिनका फायदा उन्हें वित्तीय तौर पर मिल सकता है। लगभग हर सेक्टर में ही इस तरह के नियम मौजूद हैं। अगर सिर्फ बैंकों की बात करें तो महिलाओं के लिए अलग से स्कीम्स और सर्विस भी मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर महिलाओं के लिए अलग से सेविंग स्कीम्स हैं और वो अपने लिए सेविंग्स अकाउंट भी बनवा सकती हैं। इसके अलावा, लोन लेना भी उनके लिए आसान हो सकता है। 

क्या आप जानती हैं कि हर बैंक महिलाओं के लिए अलग सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा देता है और उसमें बहुत सारे वित्तीय फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए आपको ऐसे ही चीज़ों के बारे में बताते हैं। 

1. वुमन्स सेविंग्स अकाउंट- ICICI बैंक

बैंक की वेबसाइट बताती है कि उनके वुमन सेविंग्स अकाउंट में स्किल बिल्डिंग कोर्स जैसे सर्टिफिकेशन, म्यूजिक लेसन आदि पर भी डिस्काउंट स्कीम्स देता है। 

इसके अलावा, 750 रुपए प्रति माह का कैशबैक डाइनिंग, एंटरटेनमेंट, ज्वेलरी आदि पर मिलता है। ये डेबिट कार्ड पर मिलने वाला डिस्काउंट है। इसके अलावा, तनिष्क ज्वेलरी खरीदने के लिए अगर रिकरिंग डिपॉजिट 3000 रुपए तक का तय कर दिया गया है तो जीरो बैलेंस पर भी अकाउंट खोला जा सकता है। इस अकाउंट को फिक्स्ड डिपॉजिट में कन्वर्ट किया जा सकता है अगर आप चाहें तो। 

bank schemes for women

इसे जरूर पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक में मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें योजना से जुड़े फायदे

2. वुमन्स सेविंग्स अकाउंट- एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक में अगर कोई महिला अपना अकाउंट खुलवाती है (वुमन्स सेविंग्स अकाउंट) तो 50 लाख से कम रकम जमा करने में 3.5 % का इंटरेस्ट मिलेगा। बाकी बैंक्स में ये अमाउंट काफी कम है।  

बाकी सभी बेनेफिट्स सभी एक्सिस बैंक के खाताधारकों को एक जैसे ही मिलते हैं।  

3. बैंक ऑफ इंडिया- स्टार महिला एसबी अकाउंट 

इस अकाउंट को खुलवाने वाली महिला सैलरी पाने वाली कर्मचारी होनी चाहिए। साथ ही एवरेज क्वाटरली बैलेंस 5000 रुपए से ज्यादा होना चाहिए। इसे वो महिलाएं भी खुलवा सकती हैं जिनकी इंडिपेंडेंट इनकम हो जैसे डॉक्टर, बिजनेस की मालिक, रेंट से आने वाली इनकम आदि।  

इसमें पर्सनलाइज्ड चेकबुक के साथ-साथ पर्सनल एक्सीडेंट डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है 5 लाख तक का जिसका प्रीमियम बैंक देता है।  

schemes for women

इसे जरूर पढ़ें- पीपीएफ या ईएलएसएस, किसमें निवेश से मिलेगा बेहतर रिटर्न जानिए 

4. इंडस डीवा सेविंग्स अकाउंट - इंडस्लेंड बैंक 

IndusInd बैंक में इंडस डीवा सेविंग्स अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें प्लैटिनम प्लस डेबिट कार्ड, 25% डिस्काउंट पहले साल में लॉकर फीस पर, पूरे देश या दुनिया में से कहीं भी बैंकिंग की सुविधा, परिवार वालों का फ्री अकाउंट खुलवाने की सुविधा जहां बैलेंस एवरेज मेन अकाउंट या तीन में से किसी भी अकाउंट या तीनों अकाउंट्स का मिलाकर भी मेंटेन किया जा सकता है।  

भारत में अनलिमिटेड बैंक विथड्रावल और अंतरराष्ट्रीय एटीएम में 1 विथड्रावल   की सुविधा आदि मिलती है। अगर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा रहा है तो महिला को ही पहला एप्लिकेंट होना होगा।  

5. वुमन्स सेविंग्स अकाउंट - HDFC बैंक 

इस बैंक में सुविधा है ईजी शॉप डेबिट कार्ड की जहां महिला डेबिट कार्ड पर शॉपिंग करने पर कई कैशबैक ऑफर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, महिलाओं के कार्ड पर हाई डेली विथड्रावल लिमिट भी होती है।  

इसके साथ ही एक्सीडेंटल डेथ कवर 10 लाख तक का और एक्सीडेंट हॉस्पिटलाइजेशन कवर 1 लाख तक का मिलता है। गिफ्ट प्लस कार्ड पर 50% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ऑटो लोन लेने पर 90% तक का फाइनेंस उपलब्ध है।  

 

इन स्कीम्स के अलावा, IDBI बैंक की सुपर शक्ति स्कीम, कोटक महिंद्रा बैंक की सिल्क वुमन सेविंग अकाउंट स्कीम आदि भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Freepik/ Bankedge

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।