image

Aaj Ka Choghadiya 21 November 2025: शुक्रवार को करना है पैसों का निवेश? तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप भी चाहती हैं कि पैसों की समस्याएं कम हो सके। ऐसे में जरूरी है कि आप पैसों को निवेश करें। इसके लिए जरूरी है कि आप सही चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। इससे आपके पैसे सही समय और मुहूर्त में निवेश होंगे। साथ ही इसका लाभ भी आपको अच्छा प्राप्त होगा। पंडित जी ने कुछ ऐसे ही चौघड़िया मुहूर्त को शेयर किया है।
Editorial
Updated:- 2025-11-21, 07:00 IST

जब भी पैसों की बात आती है, तो हम अक्सर उसे सही जगह पर निवेश करने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले समय में हर किसी को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पैसे की जरूरत कभी न कभी पड़ ही जाती है। इसके लिए कुछ महिलाएं गोल्ड या अन्य धातु में पैसों को इंवेस्ट कर लेती हैं, तो कुछ महिलाएं निवेश के बारे में अक्सर सोचती हैं, लेकिन कर नहीं पाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय का ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने कुछ ऐसे ही चौघड़िया मुहूर्त की जानकारी को साझा किया है, जिसे जानकर आप भी अपने पैसों को सही जगह पर निवेश कर सकती हैं और इनके बढ़ने की उम्मीद से खुश हो सकती हैं।

1 - 2025-11-20T120906.971

आज का चौघड़िया मुहूर्त 21 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
चर  प्रातः 06:48 बजे से 08:08
रोग  प्रातः 08:08 बजे से 09:28
उद्वेग प्रातः 09:28 बजे से 10:48
चर   

 



 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: दिन की शुरुआत चर (गतिशील) चौघड़िया से हो रही है। यह यात्रा, वाहन खरीदने और किसी भी प्रकार के गतिशील कार्य या व्यापारिक सौदे के लिए अच्छा माना जाता है।
  • रोग: यह चौघड़िया रोग और कष्ट को दर्शाता है। इस समय में किसी भी नए और महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग: यह समय चिंता और मानसिक तनाव उत्पन्न करता है। कानूनी मामलों, महत्वपूर्ण हस्ताक्षर या बड़ी बैठकें इस अवधि में टाल देना बेहतर है।
  • चर : चर मुहूर्त की यह दूसरी अवधि दोबारा यात्रा, परिवहन या गतिशील व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है।

21 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: दोपहर 12:08 बजे से 01:28 तक है। यह चौघड़िया विशेष रूप से उत्तम है। व्यापार में निवेश, ज्ञान प्राप्ति और धन संबंधी मामलों के लिए यह समय सबसे श्रेष्ठ फल देने वाला होता है।
  • अमृत : दोपहर 01:28 बजे से 02:48 तक है। सर्वोत्तम मुहूर्त! इसे सभी मांगलिक कार्यों, नए प्रतिष्ठान, पूजा-पाठ और स्थायी कार्यों (जैसे नींव डालना) के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
  • काल : दोपहर 02:48 बजे से 04:08 तक है। यह काल वेला है, जो दुर्भाग्य और बाधाएं लाती है। इस समय में कोई भी शुभ या नया काम शुरू न करें।
  • शुभ : शाम 04:08 बजे से 05:25 तक है। दिन का यह अंतिम चौघड़िया शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्य, सामाजिक मिलन और लंबित शुभ कार्यों को पूरा करने के लिए यह अनुकूल है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 21 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
अमृत सायं 05:25 बजे से 07:05
चर  सायं 07:05 बजे से 08:45
रोग  रात 08:45 बजे से 10:25
काल रात 10:25 बजे से 12:05

 

 


मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: रात की शुरुआत अमृत मुहूर्त से हो रही है। यह आध्यात्मिक साधना, मंत्र दीक्षा, या किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए उत्कृष्ट है।
  • चर : यह समय यात्रा शुरू करने, गतिशील व्यापार करने या सामाजिक मेल-मिलाप के लिए अनुकूल है।
  • रोग : रात में रोग चौघड़िया कष्ट और परेशानियों का कारण बन सकता है। बड़े फैसले और लेन-देन टाल दें।
  • काल: यह अशुभ समय है, जिसे नकारात्मक ऊर्जा वाला माना जाता है। इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य न करें।

2 - 2025-11-20T120909.339

21 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ : रात 12:05 बजे से 01:45 तक है। लाभ का यह मुहूर्त ज्ञान अर्जित करने, पढ़ने-लिखने और भविष्य की वित्तीय योजनाएं बनाने के लिए शुभ है।
  • उद्वेग : रात 01:45 बजे से 03:25 तक है। उद्वेग का समय चिंता और बेचैनी लाता है। विश्राम और शांति के लिए यह समय बेहतर है, कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • शुभ : सुबह 03:25 बजे से 05:05 तक है। यह अवधि धार्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ और आत्म-चिंतन के लिए शुभ है।
  • अमृत : सुबह 05:05 बजे से 06:48 तक है। सुबह सूर्योदय तक अमृत चौघड़िया रहता है। यह रात के अंतिम प्रहर में किए गए किसी भी कार्य को सर्वोत्तम परिणाम देता है।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;