घर की बालकनी में बार-बार छत्ता बना लेती हैं मधुमक्खियां? भगाने में काम आएंगे ये 5 घरेलू उपाय

How to remove beehive from balcony: घर की बालकनी में अक्सर मधुमक्खियां छत्ता बनाने लगती हैं। ऐसे में नहीं हटाया गया तो यह काट लेती हैं। जिसके चलते आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप मधुमक्खी का छत्ता हटा सकती हैं।
Get rid of bees

गर्मियों के मौसम में अक्सर मधुमक्खियां घरों की बालकनी में छांव वाली जगह पर छत्ता बनाने लगती हैं। ऐसे में यदि आपने इसको नहीं हटाया तो यह अपना डेरा जमा लेती हैं और ज्यादा बड़ा छत्ता हो जाने के बाद उसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। कभी- कभी तो काफी बार छोटा छत्ता हटा देने के बाद वो दूसरी जगह या फिर उसी जगह फिर छत्ता बना लेती हैं। अगर इसको नहीं हटाया गया तो यह बहुत बार हमें काट भी लेती हैं। जिससे उस जगह पर लालपन और सूजन आने लग जाती है।

खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। जिसके चलते हमें जल्द से जल्द मधुमक्खी का छत्ता हटा देना चाहिए। अगर आपके घर की बालकनी में भी मधुमक्खियां छत्ता बना लेती हैं और आप इसको हटाने के लिए हर तरह के उपाय अपना चुकी हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल पांच घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिनसे आपके घर की बालकनी में मधुमक्खियों का आतंक और छत्ता दोनों गायब हो जाएंगे। आइए जानें इन उपायों को करने के तरीके।

मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के 5 घरेलू उपाय

Get rid of bees

नीचे बताए जा रहे इन घरेलू उपायों की मदद से आप भी अपने घर की बालकनी और बाकी जगहों से मधुमक्खियों का छत्ता हटा सकती हैं।

1 नीम की पत्तियों का धुआं

मधुमक्खियों का छत्ता हटाने का सबसे बढ़िया और आसान उपाय है नीम की पत्तियों का धुआं। नीम की पत्तियों का धुआं बहुत तेज होता है। ऐसे में यदि आप नीम की पत्तियां किसी बर्तन में जलाकर मधुमक्खी के छत्ते पर उसका धुआं करेंगी तो मधुमक्खियां वहां से भागने लगेंगी। इसके बाद आप छत्ते को किसी डंडे की मदद से गिरा दें।

neem leaves

2 होममेड स्प्रे बनाएं

यदि आपकी बालकनी में बार-बार मधुमक्खियां छत्ता बना ले रही हैं तो उसके लिए आप होममेड स्प्रे बनाकर उसका वहां छिड़काव कर दें। इसके लिए आपको लौंग, काली मिर्च, विनेगर, लाल मिर्च, हल्दी और तेजपत्ता लेकर सभी चीजों को मिक्सर जार में पीस लेना है। अब इसमें थोड़ा विनेगर और पानी मिलाकर इसको एक स्प्रे बोतल में भरें और जहां मधुमक्खियां छत्ता बनाती हैं वहां छिड़क दें। एक भी मधुमक्खी उस जगह पर नहीं नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: दिन-रात मच्छरों का बढ़ गया है आतंक? कमरे में करें इस 1 होममेड स्प्रे का छिड़काव, जान लें बनाने का तरीका भी

Beehive removal spray

3 अंडे की ट्रे में कपूर जलाएं

आप अंडे की खाली ट्रे लेकर उसमें कुछ कपूर की गोलियां रखें। इसके बाद उसे जलाकर बालकनी में उस जगह नीचे रखें जहां मधुमक्खियां छत्ता बनाती हैं। जैसे ही अंडे की ट्रे और कपूर का धुआं निकलेगा सभी मधुमक्खियां निकल निकलकर भागने लगेंगी।

ये भी पढ़ें: घर में आने लगी हैं मधुमक्खियां, तो इन 10 तरीकों से पाएं इस समस्या से छुटकारा

Home remedies for beehive

4 कॉफी पाउडर जलाएं

आप मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए कॉफी पाउडर की भी मदद ले सकती हैं। एक प्लेट या बाउल में कॉफी पाउडर लेकर उसमें थोड़ा नीम का तेल भी मिला सकती हैं। उसको जला लें और उसका धुआं मधुमक्खियों के छत्ते की तरफ करें। ऐसा करने से सभी मधुमक्खी भागने लगेंगी।

5 पिपरमिंट का तेल और विनेगर

आप मधुमक्खी के छत्ते वाली जगह पर पिपरमिंट का तेल और विनेगर एक स्प्रे बोतल में डालकर उसका भी छिड़काव कर सकती हैं। पिपरमिंट और विनेगर की तेज स्मेल से मधुमक्खियां वहां से चली जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP