herzindagi
image

Silver Chain Designs: धनतेरस पर बेटी को दिलाएं ये 5 तरह की चांदी की चेन, देखें एक से एक डिजाइन

इस साल अगर आप भी धनतेरस पर अपनी बेटी को कुछ देना चाहती हैं, तो आप उसे नए डिजाइन वाली चांदी की चेन गिफ्ट कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट और नए डिजाइन बताएंगे, जो आपकी बेटी को भी बहुत पसंद आएंगे।  
Editorial
Updated:- 2025-10-16, 12:59 IST

हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस त्योहार पर अधिकतर महिलाएं माता लक्ष्मी और धन की पूजा करती हैं। यही नहीं इस दिन अधिकतर महिलाएं अपने घर में नई-नई चीजें खरीद कर लाती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने घर की लक्ष्मी यानी अपने घर की बेटी या बहू को धनतेरस के दिन सोने या चांदी की ज्वेलरी भी गिफ्ट में देती हैं।  ऐसे में आप अपनी बेटी को चांदी की चेन गिफ्ट कर सकती हैं।  आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।

ट्विस्टेड लेयर्ड रोप चेन

साल धनतेरस पर आप अपनी बेटी को इस तरह की खूबसूरत चांदी की ट्विस्टेड लेयर्ड रोप चेन गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी चांदी की चेन इन दिनों अधिकतर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है और इन दिनों महिलाएं ऐसी डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं।  डबल लेयर्ड वाली इस चेन को आप सिंगल भी पहन सकती हैं।  आप इस साल धनतेरस पर अपनी बेटी को इस तरह की चेन गिफ्ट में देकर उसे खुश कर सकती है।

1 - 2025-10-16T121921.494

सेटेलाइट हेरिंगबोन चेन डिजाइन

यही नहीं आप चाहें तो इस साल धनतेरस पर अपनी बेटी को ऐसी खूबसूरत सेटेलाइट हेरिंगबोन चेन डिजाइन भी गिफ्ट में दे सकती हैं।  इस तरह की चेन को आपकी बेटी किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आप इस चेन को सुनार के यहां बना सकती हैं या ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं। ऐसी चेन देखकर आपकी बेटी खुशी से झूम उठेगी। यह खूबसूरत तोहफा आपकी बेटी के लिए बेस्ट हो सकता है।

4 (67)

चार्म लेयर्ड पेंडेंट चेन डिजाइन

आप चाहे तो इस साल धनतेरस पर अपनी बेटी को यह खूबसूरत चार्म लेयर्ड पेंडेंट चेन दे सकती हैं।  इस तरह की चेन की डिजाइन भी अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रही हैं। आपकी बेटी चाहें तो इस तरह की खूबसूरत चेन को डेली वियर में भी पहन सकती हैं। यह चेन आपकी बेटी की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। आप इस डिजाइनर चेन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।   

यह भी पढ़ें:  Silver Waist Chain For Women: क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ जरूर शामिल करें ये आर्टिफिशियल कॉइन वेस्ट चेन, दिखेंगी खूबसूरत

3 (77)

सिल्वर टोंड पर्ल चेन डिजाइन

अगर आप चाहती हैं, कि आपकी बेटी डेली वियर में खूबसूरत चांदी की चेन पहने, तो इस साल धनतेरस पर आप उसे खूबसूरत चांदी की चेन गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की चेन को भी आप नजदीकी सुनार की दुकान से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं। ऐसी चेन डिजाइन आपकी बेटी को बहुत पसंद आएगी और इस तरह की डिजाइन उसके लुक को खास बनाने में भी मदद करेगी।  

2 - 2025-10-16T121923.236

यह भी पढ़ें:  रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ऐसी 4 आर्टिफिशियल चेन डिजाइन, देगी रॉयल लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - pinterest 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
धनतेरस पर बेटी को गिफ्ट में क्या दे सकते हैं ?
आप इस साल धनतेरस पर बेटी को गिफ्ट में चांदी की चेन दे सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।