
दिसंबर के महीने में हर तरफ क्रिसमस की रौनक नजर आती है। हर कोई इस दिन के लिए अलग-अलग तरह की चीजों की शॉपिंग करता है। वहीं कई सारे लोग क्रिसमस पार्टी में जानें के लिए अलग-अलग तरह के कपड़े खरीदते हैं। अगर आपको भी इस बार क्रिसमस पर फेस्टिवल के हिसाब से तैयार होकर जाना है, तो ऐसे में आप दिल्ली की इन 3 मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं, जहां पर आपको अच्छे और कम दाम में कपड़े मिल जाएंगे। जिसे पहनकर आपका लुक अच्छा नजर आएगा।
करोल बाग में आप विंटर फैशन और पार्टी के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे, जिसे वियर करके आप अपने ऑफिस पार्टी या दोस्त की पार्टी में जा सकती हैं। साथ ही इसे आप चाहें तो किसी को क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट भी कर सकती हैं। करोल बाग में कपड़ों की क्वालिटी और वैरायटी दोनों बढ़िया मिलती है। यहां आपको खूबसूरत क्रिसमस की थीम के हिसाब से एक्सेसरीज भी मिल जाएगी।

लाजपत नगर खासतौर पर कपड़ों के लिए काफी फेमस है। इसमें आपको अच्छे ब्रांड से लेकर कम दाम में भी कपड़े मिल जाएंगे, जिसे आप क्रिसमस पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप यहां से पहनने के लिए कैप और एक्सेसरीज भी मैचिंग की खरीद सकती हैं। मार्केट सुबह 11 बजे खुल जाती है और रात 11 बजे तक खुली रहती है। ऐसे में आप किसी भी समय पर जाकर शॉपिंग कर सकती हैं।
-1765978178002.jpg)
यह भी पढ़ें- ट्रेंडी और अफोर्डेबल कपड़ों की शॉपिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है ये फरीदाबाद का ये सराय बाजार
अगर आप यूनिक क्रिसमस कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो इसके लिए दिल्ली की जनपथ मार्केट बेस्ट है। इस मार्केट में आपको थीम के हिसाब से गर्म कपड़े मिल जाएंगे, जिसे आप 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट सुबह 10 बजे खुल जाती है। ऐसे में आप रात को 11 बजे तक वहां पर जाकर शॉपिंग कर पाएंगी। आपको इस मार्केट में जाकर इस बार क्रिसमस के लिए कपड़ों की शॉपिंग करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Shopping Places In Delhi: प्लस साइज वाली महिलाएं दिल्ली के इन बाजारों से कर सकती हैं कपड़ों की शॉपिंग
क्रिसमस की शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 3 मार्केट बेस्ट हैं। यहां पर आप अपने लिए ट्रेंडी डिजाइन वाले कपडों को खरीद सकती हैं और लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।