herzindagi
homemade fertilizer for money plant in water

मनी प्लांट में डालें ये 2 चीजें, ठंड में पीले नहीं पड़ेंगे पत्ते, हरी-भरी रहेगी बेल

Money Plant Care Tips: अगर आपके पास मनी प्लांट है और उसके पत्ते पीले पड़ने लगे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे 2 ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पीले पड़ चुके मनी प्लांट को फिर से हरा-भरा कर सकते हैं और उसे सूखने से बचा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 14:00 IST

Best Fertilizer For Money Plant in Water: वास्तु में कई पेड़-पौधों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे ही एक बेल है मनी प्लांट की, जिसे घर में लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये एक इंडोर प्लांट्स भी है। इसे बहुत से लोग होम डेकोर के लिए लगाते हैं। अगर आप एक गार्डनर हैं और अलग-अलग तरह के प्लांट्स लगाने का शौक रखते हैं, तो आपके प्लांट कलेक्शन में मनी प्लांट जरूर होना चाहिए। 

अगर आपके पास मनी प्लांट है और उसके पत्ते पीले पड़ने लगे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे 2 ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पीले पड़ चुके मनी प्लांट को फिर से हरा-भरा कर सकते हैं और उसे सूखने से बचा सकते हैं।

आज हम आपको 2 ऐसे जादुई पानी के बारे में बताएंगे, जो आपके पौधे के लिए वरदान साबित होने वाले हैं। आइए जानें मनी प्लांट को सूखने से कैसे बचाएं?

यह भी देखें- मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं 

केले के छिलकों का लिक्विड फर्टिलाइजर

Banana Peel Liquid Fertilizer

सामग्री

  • केले के छिलके 
  • पानी
  • बगीचे के खराब फूल

बनाना पील लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की विधि

  • इसके लिए सबसे पहले केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इ सभी टुकड़ों को एक प्लास्टिक के बड़े बर्तन में रखें। 
  • अब इन छिलकों को आप ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। इसे बर्तन में डालें और छिलकों का दोगुना पानी मिला लें। 
  • इसके साथ ही इसमें ऊपर से गार्डन के खराब फूल और पत्ते भी मिला सकते हैं। इस पानी को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें। 
  • सुबह तक केले के छिलकों वाला लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा।

चाय की पत्ती का फर्टिलाइजर

tea leaf fertilizer

सामग्री

  • बची हुई चाय की पत्ती
  • प्याज के छिलके
  • पानी

चाय की पत्ती का फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?

  • इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के सूखे हुए छिलकों को पीस लें। 
  • इसे एक पुराने मटके में जमा करें। इसमें हफ्तेभर की इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती भी मिला लें।
  • लास्ट में इसमें पानी मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और 2 दिनों तक इसे ढककर रखें।
  • इसके बाद आपका चाय पत्ती फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

यह विडियो भी देखें

लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे यूज करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने मनी प्लांट की मिट्टी की हल्की सी गुड़ाई करें। 
  • पौधे की जड़ में धीरे-धीरे लिक्विड फर्टिलाइजर डालें। ध्यान रहे इसका ज्यादा इस्तेमाल ना करें। 
  • इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें। 

यह भी देखें- Expert Tips: सर्दियों के मौसम में मनी प्‍लांट को हरा-भरा रखने के आसान टिप्‍स

 

आप भी इन दो होममेड फर्टिलाइजर्स की मदद से मनी प्लांट को पीला होने से रोक सकते हैं। इससे प्लांट हरा-भरा भी रहेगा और आपका पूरा घर इसकी बेल से भर जाएगा। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Meta AI/Her Zindagi



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।