How To Clean Silver Toe Ring: चांदी की ज्वेलरी पानी के कारण काली होने लगती है। ऐसे में हम अक्सर इन्हें साफ करने के लिए ज्वेलर के पास जाते हैं। जहां पर हमें चांदी की बिछिया को साफ करने के अलग से पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन आपको हम ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे। जिसे ट्राई करके आपको ज्वेलर से बिछिया साफ कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मैल आसानी से घर पर ही साफ हो जाएगा। बस आपको 1 घोल बनाने की जरूरत है। इससे आपकी बिछिया नई जैसी नजर आएगी।
चांदी की बिछिया को साफ करने घोल की सामग्री
- गरम पानी
- बेकिंग सोडा-1 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- एल्युमिनियम फॉइल का टुकड़ा
- नींबू का रस
घोल को चांदी की बिछिया में कैसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको पहले एक बर्तन में पानी को गर्म करना है।
- अब उसमें बेकिंग सोडा, नमक और एल्युमिनियम फॉइल को डालना है।
- इसके बाद बिछिया को 10 से 15 मिनट इस घोल में डूबे रहने देना है।
- इसमें जरूरत पड़ने पर आपको नींबू के रस को मिक्स करना है।
- इसके बाद बिछिया को पानी से निकालकर ब्रश से साफ करना है।
- फिर आपको इसे सूखने देना है।
- इसके बाद इसे पानी में दोबारा धोकर पहनना है।
घोल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप घोल बनाएं तो इसमें इस्तेमाल होने वाले पानी को ठंडा न होने दें। गर्म पानी में ही चांदी साफ होती है।
- पानी में सभी चीजें सही मात्रा में डालें। इससे मैल ज्यादा अच्छे से साफ होता है।
- आप गर्म पानी में हाथ या ब्रश की मदद से इसे न रगड़ें। कुछ समय भिगोने के बाद इसे साफ करें।
- बिछिया में अगर किसी तरह का स्टोन लगा हुआ है, तो इसे टूथपेस्ट की मदद से साफ करें।
- बिछिया को पहनने से पहले साफ पानी से जरूर साफ कर लें।
इस घोल से आप सिर्फ अपनी बिछिया ही नहीं बल्कि चांदी की पायल, अंगूठी, कमरबंद और झुमके भी साफ कर सकती हैं। यह घोल आसानी से बिना पैसे खर्च किए बन जाता है। साथ ही, इसके बाद आपको ज्वेलर के पास जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आपका काम घर पर आसानी से हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: पुरानी चांदी की पायल हो जाएगी नई जैसी, बस फॉलो करें ये 3 टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों