herzindagi
image

क्या आपको पता है किचन सिंक पाइप में एल्युमिनियम फॉइल लपेटने से आपकी कितनी बड़ी समस्या दूर हो सकती है?

किचन का पाइप बार-बार ब्लॉक हो जाता है, तो प्लंबर का खर्च भी बहुत होता है। ऐसे में अगर किसी एक ट्रिक से आपके लिए फायदा हो जाए, तो फिर क्या दिक्कत है? चलिए आपको ऐसा ही एक हैक बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-04, 16:34 IST

किचन की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक होता है किचन के सिंक का ब्लॉक हो जाना। कई बार हमें यह समझ भी नहीं आता है कि खाने-पीने की चीजें जरा सा पाइप में जाते हुए भी पाइप को कितना ब्लॉक कर देती हैं। कई बार खाने के बड़े टुकड़े सिंक से हटाने के बाद भी सिंक ब्लॉक हो जाता है और इसका कारण होता है सिंक में मौजूद तेल और घी। चिकनाई पाइप से नीचे जाते-जाते पाइप के कर्व में ही फंस जाती है जिससे किचन का सिंक बार-बार ब्लॉक होता है।

अधिकतर दादी-नानी के नुस्खे ऐसे मामले में काम आते हैं। भले ही आप कितना भी बेकिंग सोडा और गर्म पानी डालते रहें, लेकिन एक बार अगर सिंक ब्लॉक हो गया, तो उसे ठीक करना आसान नहीं होता।

ऐसे में आपको ऐसी टिप्स अपनानी चाहिए जिससे आपकी समस्या सामने आने से पहले ही सॉल्व हो जाए। आपकी इस एक समस्या के लिए एल्युमिनियम फॉइल कारगर साबित हो सकता है।

kitchen sink blocked

किचन सिंक के पाइप में लगाएं एल्युमिनियम फॉइल

आपको करना यह है कि अपने किचन सिंक का पाइप और ड्रेनेज अच्छी तरह से पहले साफ कर लेना है। अगर किसी भी तरह की चिकनाई उसमें रह गई, तो यह ट्रिक काम नहीं करेगी। सिंक में सफाई के बाद थोड़ा गर्म पानी भी डालें। इसके बाज 5-10 मिनट इसे सूखने दें।

इसे जरूर पढ़ें- किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

सिंक अच्छे से सूख जाए उसके बाद आप सिंक पाइप में एल्युमिनियम फॉइल लपेट दें। फाइल का साइज अपने सिंक के हिसाब से पहले से ही नाप लें। इसके बाद आपको इसके दोनों सिरों को डक्ट टेप से चिपका देना है ताकि हवा क्रॉस ना हो।

क्या होगा सिंक में एल्युमिनियम फॉइल लगाने से?

इस एक ट्रिक से आपको तीन अलग-अलग फायदे मिलेंगे।

1. चूहों की समस्या से निजात

अगर आपके सिंक से भी चूहे बार-बार अंदर आ जाते हैं, तो आपको यह ट्रिक अपनानी चाहिए। दरअसल, चूहे किचन सिंक का रास्ता भी अपनाते हैं। छोटे-छोटे चूहे इस पाइप में अपना घर बना लेते हैं या फिर प्लास्टिक के पाइप को काट देते हैं। ऐसे में बार-बार इन्हें खोलकर ठीक करवाना मुश्किल हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

चूहों को शाइनी चीज देखकर डराया जा सकता है। इसके कारण वह अंदर नहीं आएंगे। एल्युमिनियम फॉइल के जरिए अगर वह चढ़ने की कोशिश भी करते हैं, तो चूहों को इसकी आवाज भी भगा सकती है।

kitchen sink issues

2. फ्लो ब्लॉक नहीं होने देता

सर्दियों के समय सिंक पाइप में मौजूद पानी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इससे उसका फ्लो धीमा हो जाता है। इतना ही नहीं, कुछ ऐसी जगहों पर जहां ज्यादा सर्दी पड़ती है, वहां पानी इतना ठंडा हो जाता है कि पाइप में पानी जम जाए। ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर होता है कि आप अपने किचन सिंक के पाइप में एल्युमिनियम फॉइल लपेट दें। इससे पानी ज्यादा देर तक गर्म रहेगा और घी और मसाले पाइप में चिपकेंगे नहीं। इससे परेशानी कम हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- किचन सिंक की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

3. मॉइश्चर नहीं उड़ने देता

रोजाना ठंडा और गर्म पानी पाइप के जरिए जाता है जिससे पाइप में जंग लगने की समस्या शुरू हो जाती है। पाइप इतना ज्यादा परेशान करता है कि आपको समझ ही नहीं आता कि इसे चेंज करवाएं या साफ करें। जंग लगने का एक कारण मॉइश्चर का उड़ जाना भी होता है। इस केस में भी एल्युमिनियम फॉइल मदद करता है।

एक छोटी सी ट्रिक इतने सारे काम निपटा सकती है। ऐसे में आप खुद भी इसे ट्राई करके देख सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।