herzindagi
 Plants to plant in october

अक्टूबर में लगाए जा सकते हैं ये 5 पेड़ जिन्हें माना जाता है शुभ

अक्टूबर के महीने में आपको घर में कौन सा पौधा लगाना चाहिए जो शुभ भी हो इसके बारे में यहां जान लें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-11, 16:29 IST

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ होता है। इस महीने में कई सारे लोग शुभ-अशुभ की बातें करते हैं और अगर गार्डनिंग के हिसाब से देखा जाए तो ये महीना ऐसा है जिसमें बहुत सारे पेड़ और पौधे घरों में लगाए जाते हैं। इस दौरान कई ऐसे पौधों को भी घर में लगाना अच्छा होता है जिनसे ना सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी मिले बल्कि जो वास्तु के हिसाब से भी अच्छे साबित हों। हमारे शास्त्रों में कई ऐसे पेड़-पौधे माने गए हैं जो वाकई बहुत ज्यादा शुभ माने जाते हैं।

अगर इस महीने में आप गार्डनिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो इन पौधों को अपने घरों में लगाना ना भूलें।

बांस का पौधा

ध्यान रहे यहां इसके मिनी वर्जन यानी बोनसाई की बात हो रही है बड़े वाले की नहीं हो रही है। ये कम मेंटेनेंस में साल भर हरा-भरा रहता है और इसे सिर्फ वास्तु के हिसाब से ही नहीं बल्कि फेंगशुई के हिसाब से भी बहुत ही लकी माना जाता है।

फेंगशुई के हिसाब से ये भी माना जाता है कि ये पौधा संपत्ति और गुड लक भी लाता है। ऑफिस डेस्क में भी रखना अच्छा माना जाता है। इसे गिफ्टिंग प्लांट भी माना जा सकता है।

bamboo plant and vastu

इसे जरूर पढ़ें- अच्छे काम और सक्सेस के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रखें ये पौधे

मनी प्लांट

मनी प्लांट इस सीजन में लगाने पर ये ज्यादा जल्दी फैलता भी है और इससे बहुत ही ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट घर में लगाना बेहद शुभ होता है और अगर इसे किसी तरह से आप अपने घर के कॉरिडोर में लगा सकें तो और भी अच्छा है।

money plant and vastu

इसे पानी या मिट्टी दोनों में ही लगाया जा सकता है और इसलिए ये बहुत ही किफायती पौधा है।

नीम का पौधा

वैसे तो इसे किसी भी सीजन में लगाया जा सकता है, लेकिन क्योंकि इसे वास्तु से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इसे शुभ माना जा सकता है। शास्त्रों में भी नीम के पेड़ से जुड़ी बहुत सी बातें लिखी हैं। माना जाता है कि अगर ये पौधा घर से नॉर्थ वेस्ट कोने में हो तो ये घर में बहुत सुख समृद्धि लेकर आ सकता है।

neem plant and vastu

ये घर में अच्छी एनर्जी देता है और क्योंकि नीम के पौधे में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं इसलिए उसे सही माना जाता है।

तुलसी का पौधा

कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा वैसे भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। ये हिंदू धर्म के हिसाब से बहुत ही सही माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की कई तरह से पूजा भी की जाती है और ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से लगा सकते हैं।

साइंटिफिक कारण समझें तो इस पौधे से बहुत ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पाया जाता है और इसलिए इसे अच्छा माना जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: घर में रखा ये 1 पौधा ला सकता है गुड लक

अशोक का पेड़

वास्तु के अनुसार ये दुख और दरिद्रता को कम करने में मदद करता है। इसे भी समृद्धि के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसलिए इसे घर के आंगन में लगाना चाहिए। अशोक का पेड़ बहुत बड़ा हो जाता है और क्योंकि इसे ज्यादा जगह की जरूरत होती है इसलिए आप इसका छोटा सा पौधा लेकर गमले में अपने आंगन में भी लगा सकते हैं।

ये सभी पेड़ अक्टूबर में आप लगा सकते हैं जिससे घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपके लिए कौन सा पेड़ लगाना सही होगा इसके बारे में आप किसी वास्तु एक्सपर्ट से जानकारी भी ले सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।