
(Diwali Til Totka 2023) दिवाली जिसे पंचपर्व कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ फलो की भी प्राप्ति हो सकती है।
आपको बता दें, इस साल दिवाली दिनांक 12 नवंबर को है। इस दिन कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दिवाली के दिन तिल के ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिससे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।

दिवाली के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
अगर आप नजरददोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है, तो दिवाली के दिन काले तिल को बहते पानी में बहाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में काले तिल चढ़ाएं। इससे आपके करियर में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और सफलता की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली के दिन करें ये ज्योतिष उपाय, सभी परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा
दिवाली के दिन शनिदेव के मंदिर जाएं और काले तिल के तेल का दीपक शनिदेव (शनिदेव मंत्र) के सामने जलाएं। इससे आपको शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग सकते हैं।
दिवाली के दिन काले तील के लड्डू बनाएं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को भोग लगाएं। इससे आपको कभी किसी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर

दिवाली के दिन काले तिल का तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
दिवाली के दिन काले तिल के इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।