Holi 2023 Gulal Ke Upay: होली पर करें गुलाल के ये टोटके, पति-पत्नी के बीच आई दरार होगी दूर

Holi Par Gulal Ke Upay: 8 मार्च, दिन बुधवार को होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। माना जाता है कि होली सर्व साधक त्यौहार है। यानी कि इस दिन जो भी ज्योतिषीय उपाय जिस भी कामना के साथ किए जाते हैं वह अवश्य ही सफल होते हैं।
ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर होली के दिन किये जाने वाले गुलाल के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह उपाय पति-पत्नी के बीच के तनाव को कम कर प्यार बढ़ाने के लिए मुख्य तौर पर किये जाते हैं।
- होली के दिन लाल कपड़े में एक मुट्ठी गुलाल लेकर बांध दें और फिर उसे पति के साथ किसी प्रवाहित जल में बहा दें।
- होली के दिन श्री राधा कृष्ण (इस जगह हुआ था श्री राधा कृष्ण का विवाह) के चरणों में पति-पत्नी साथ में गुलाल अर्पित करें और वैवाहिक सुख की कामना करें।
इसे जरूर पढ़ें:Holi 2023 Date: इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
- होली के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतिमा के चरणों में पति-पत्नी मिलकर भरपूर गुलाल चढ़ाएं और उसी गुलाल से अपने जीवनसाथी को रंग लगाएं।
- होली के दिन से ठीक एक दिन पहले काले कपड़े में थोड़ा सा लाल गुलाल अपने बेडरूम के बेड के नीचे रख लें और अगले दिन उस पोटली को होलिका दहन की आग में पति-पत्नी सतह में दाल दें।
- होली के दिन एक कपड़े में गुलाल के बीच में कपूर का टुकड़ा छुपा दें और फिर उसे पीपल के पेड़ पर पति-पत्नी साथ में बांध आएं।
- होली के दिन पति-पत्नी साथ में किसी काले कुत्ते को बहुत ज़रा सा गुलाल लगायें और उसे होली वाल दिन भोजन कराएं।
- होली के दिन पति-पत्नी साथ में गाय (गाय को क्यों डाली जाती है पहली रोटी) के चरणों में गुलाल छिड़क कर गौ माता का आशीर्वाद लें और गौ को गुड़-रोटी खिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन आजमाएं वास्तु के कुछ उपाय, आएगी सुख समृद्धि
- होली के दिन पति-पत्नी साथ में तीन अलग-अलग तरह के गुलाल लेकर घर की तीन नालियों पर छिड़कें और थोड़ा सा गुलाल घर के बाहर की तरफ जाती नाली में बहा दें।
- होली के दिन पति-पत्नी साथ में पीले गुलाल से अशोक की दो पत्तियां लें और एक पर स्वास्तिक एवं दूसरी पर अपने जीवनसाथी का नाम लिखकर अपने इष्ट देव के चरणों में अर्पित करें।
तो ये थे होली पर किये जाने वाले असरदार गुलाल के उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।