Janmashtami 2025Tulsi Ke Upay: तुलसी माता के इन चमत्कारी उपायों से दूर करें दरिद्रता

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाने वाली तुलसी, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की तमाम समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर तुलसी के इन सरल उपायों से घर की दरिद्रता, कलह, आर्थिक संकट, वैवाहिक समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी द्वारा बताए गए ऐसे ही 8 प्रभावशाली तुलसी उपाय, जो आपके जीवन को बदल सकते हैं। वह कहते हैं, "तुलसी के पत्ता उतना ही पवित्र है, जितना कि गंगा का पानी । "
1. जीवन में सुख और खुशहाली के लिए:
- उपाय: जन्माष्टमी के दिन तुलसी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।
- लाभ: यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा लाता है और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बढ़ाता है।
2. आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए:
- उपाय: लड्डू गोपाल को माखन और तुलसी के पत्तों वाला भोग अर्पित करें।
- लाभ: इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
3. नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए:
- उपाय: तुलसी माता को पीले रंग की चुनरी चढ़ाकर श्रीकृष्ण से प्रार्थना करें।
- लाभ: यह उपाय करियर और बिजनेस में उन्नति के द्वार खोल सकता है।
4. वैवाहिक जीवन और विवाह की बाधाओं को दूर करने के लिए:
- उपाय: जन्माष्टमी के दिन घर में नया तुलसी का पौधा लगाएं।
- लाभ: इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
5. अच्छे स्वास्थ्य के लिए:
- उपाय: तुलसी, केला, और घी-शक्कर से बने प्रसाद को भगवान विष्णु को अर्पित कर रोगी को खिलाएं।
- लाभ: इससे रोगों में आराम मिलता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
6. घर में सुख-शांति के लिए:
- उपाय: स्नान के जल में तुलसी के पत्ते डालें और उसी जल से स्नान करें।
- लाभ: इससे मन शांत होता है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।
7. घर में सुख-समृद्धि के लिए:
- उपाय: रोली और घी से स्वास्तिक बनाएं और उस पर तुलसी के पत्ते लगाएं।
- लाभ: इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
8. घर में नजर दोष दूर करने के लिए:
- उपाय: सूखी तुलसी पीसकर उसका पाउडर आटे में मिलाएं और घर के मुख्य द्वार पर रेखा खींचें। साथ ही कपूर का दीपक जलाएं।
- लाभ: यह उपाय नजर दोष और रोग-दोष से रक्षा करता है।
इन उपायों को जन्माष्टमी के दिन पालन करने से जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति का अनुभव हो सकता है। तुलसी की पूजा और इन विशेष उपायों के माध्यम से आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
- तुलसी के पत्ते तोड़ते समय क्या बोलना चाहिए?
- तुलसी के पत्ते तोड़ते समय ॐ सुभद्राय नम: मंत्र बोलना चाहिए। इस मंत्र को बोलते हुए पत्ता तोड़ना बेहद शुभ माना जाता है।
- जन्माष्टमी पर तुलसी के कौन-कौन से उपाय सबसे प्रभावी माने जाते हैं?
- जन्माष्टमी के दिन तुलसी की परिक्रमा, तुलसी युक्त भोग अर्पण, तुलसी को चुनरी चढ़ाना, और तुलसी युक्त स्नान जैसे उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं। ये उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाते हैं।
- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी क्यों प्रिय है?
- तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और श्रीकृष्ण स्वयं विष्णु के अवतार हैं। इसी कारण तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। उनके किसी भी भोग में तुलसी का पत्ता अर्पण करना आवश्यक होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।